फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Belief: Skin diseases are cured by the ashes of Siddhababa temple

मान्यता : सिद्धबाबा मंदिर की राख से ठीक हो जाते चर्म रोग

Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Belief: Skin diseases are cured by the ashes of Siddhababa temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर राख पंचमपुर के पास स्थित सिद्ध बाबा का मंदिर अद्भुत है।
मान्यता है कि मंदिर में मत्था टेकने के बाद पुजारी से राख लेकर इसे लगाने पर चर्म रोग से छुटकारा मिल जाता है। रोग का निदान होने पर श्रद्धालु मंदिर आकर प्रसाद व आटा, दाल चढ़ाते हैं। मंदिर की राख प्रसिद्ध होने से गांव का नाम राखपंचमपुर हो गया।
ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचमपुर में टोरिया पर श्री सिद्ध बाबा का मंदिर है। चर्म रोग के मरीज यहां दूर-दूर से आते हैं। मंदिर के परिसर में एक कुंड है, जिसमें पहले लोग नहाते थे। इस कुंड से 12 माह पानी का झरना चलता था। अब पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

लेकिन, अब कुंड को जाल से बंद कर दिया गया है। दर्शन के लिए इसे थोड़ा खुला रखा गया है। होली की रंगपंचमी पर यहां विशाल मेला लगता है। चर्म रोग की समस्या से निदान पाने वाले लोग रंगपंचमी पर आते हैं। यहां प्रसाद चढ़ाते हैं। साथ ही आटा, दाल, चावल, मिर्ची व नमक आदि चढ़ाते हैं। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed