फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Before the death of the daughter-in-law, the video of the father-in-law's wrongful eye and torture went viral

बहू के मरने से पहले का ससुर के गलत नजर रखने व प्रताड़ित करने के आरोप का वीडियो वायरल

Mon, 17 Oct 2022 09:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Before the death of the daughter-in-law, the video of the father-in-law's wrongful eye and torture went viral
ललितपुर। महरौनी क्षेत्र के एक गांव निवासी बहू का मरने से पहले ससुरालियों के प्रताड़ित करने व उसके ही ससुर द्वारा उस पर गलत नजर रखने के आरोप लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बहू ससुराल में उसके खिलाफ अत्याचार की हकीकत बयां करती नजर आ रही है।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी क्षेत्र के एक गांव निवासी बहू (मृतका) द्वारा उसके ही साथ ससुराल में हुई हैवानियत भरी नजर रखने वाले ससुर की हरकतों को बयां करती नजर आ रही है। वह वीडियो में आरोप लगा रही है कि जब वह अपने पिता समान ससुर को पानी देने जाती तो ससुर उसका हाथ पकड़ लेता था। जब वह कमरे में थी तो उसके ससुर ने उसे कमरे से बाहर तक खींचा। कई बार तो जब वह किचिन में खाना बना रही होती थी तो ससुर वहां आ जाता था और उसे पीछे से पकड़ लेता, चिंगौटी काटता, तो वह रोने लगती, लेकिन वह उससे कहता कि ऐसी कोई बात नहीं। उसने अपने माता पिता से भी इसकी शिकायत की थी। एक बार जब उसकी दोनों जेठानी नहीं थी व सास बीमार थी, खाना बनाते समय उसके ससुर पीछे से आए तो चिंगोटी काटा, तो वह रोने लगी। शाम दूसरे दिन उसके ससुर बच्चे को सुला रहे थे, तो वह नहीं गई। फिर वह जब कमरे में गई तो उसके ससुर ने उसे कमरे से बाहर तक खींचा और उससे पलंग पर चलने को कहा। फिर उसने पति को भी कहा तो उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। फिर उसने पति को सबूत भी दिया, फिर भी उसकी बात नहीं मानी। फिर वह लोग बाजार चले गए तो उसे गुस्सा आई तो उसने जहर खा लिया। इस पर ससुरालियों ने उसके माता पिता को झूठा बोल दिया कि उनकी बच्ची पागल हो गई है, उसने जहर खा लिया। अस्पताल में डॉक्टर ने भी बोला कि केस कर दो फिर भी उसने कहा रहने दो अंकल। यह पूरी बात वह घर में एक बुजुर्ग को रोते हुए अपनी आपबीती सुनाती दिख रही है, जबकि एक बुजुर्ग पलंग पर लेटा हुआ है। बताया गया कि उक्त महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में झांसी में उपचार के दौरान एक महीने पहले हो गई थी और ससुरालियों ने इसकी सूचना उसके माता पिता व पुलिस को भी नहीं दी, जबकि चुपचाप बहू का अंतिम संस्कार कर दिया था। फिलहाल अब एक महीने बाद बहू का यह वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed