फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Before committing suicide, the singer called her son and said, "I am dying, be well."

Lalitpur News: आत्महत्या से पहले गायिका ने बेटे को फोन कर कहा - मर रही हूं, ठीक से रहे

Wed, 07 Jan 2026 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Before committing suicide, the singer called her son and said, "I am dying, be well."
गमगीन माहौल में किया गया शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। लोकगीत गायिका 36 वर्षीय राधा निवासी जाखलौन ने जान देने से पहले अपने बेटे को फोन कर कहा था कि मर रही हूं, वह ठीक से रहे। यह सुनने के बाद शिवम घर पहुंचा तो यहां कमरे में राधा फंदे से लटक रही थी। मंगलवार को गमगीन माहौल में राधा का अंतिम संस्कार हुआ।

कस्बा जाखलौन में किराये के कमरे में रहने वाली राधा अहिरवार ने सोमवार को कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले राधा ने अपने बेटे शिवम को फोन किया था। मंगलवार को इंदौर से राधा का पति मलखान भी घर आ गया था। मंगलवार की शाम राधा के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार, उसकी मौत फंदे से लटकने से हुई है। पुलिस ने आत्महत्या को लेकर प्रारंभिक जांच करते हुए मृतका के पुत्र व अन्य परिजनों से जानकारी हासिल की। पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed