{"_id":"5d755a458ebc3e016308de37","slug":"before-burn-stage-reach-women-our-house-in-good-condition-lalitpur-news-jhs147630142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिता जलने से पहले सही सलामत घर पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिता जलने से पहले सही सलामत घर पहुंची महिला
विज्ञापन
सही सलामत घर पहुंची महिला (हरी साड़ी में आगे)
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ट्रेन से कटी महिला के शव की गलत पहचान होने का मामला सामने आया है। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद महिला की अर्थी घर से श्मशान घाट पहुंच गई, जहां चिता की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान परिजनों को पता चला कि मृतका उनकी बहू नहीं हैं, बहू तो सही सलामत घर पहुंच गई है। वापस घर पहुंची महिला मौके पर भीड़ देखकर बेहोश हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
शनिवार को सुबह बीना रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1036/1-8 पर महिला का शव पड़ा मिला था। नेहरू नगर चौकी पुलिस ने महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। शनिवार की देर शाम को नई बस्ती निवासी रामलाल नेहरूनगर चौकी पहुंचा और अपनी पत्नी रीना की गुमशुदगी की बात बताई। इसके बाद रामलाल ने मृतक महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी रीना के रूप में कर ली।
पुलिस ने मृतका की पहचान होने पर शव का पंचनामा भरने के बाद रविवार की दोपहर में उसका पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद रामलाल व परिजन मृतका का शव लेकर घर चले गए। जहां देर शाम मृतका की अर्थी निकलने के बाद श्मशान घाट में अंत्येष्टि किए जाने की तैयारियां चल रही थीं। तभी रामलाल की असली पत्नी रीना अपनी ससुराल पहुंच गई। जहां परिवार में महिलाएं व उसके बच्चे रोते बिलखते दिखाई दिए। जैसे ही रीना घर पहुंची तो घर का पूरा माहौल बदल गया। सभी में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मोहल्लेवालों ने श्मशान घाट पहुंचे परिजनों को जानकारी दी कि उनकी बहू घर लौट आई है। यह सुनकर परिजनों ने इसकी सूचना नेहरूनगर चौकी पुलिस को दी। इसके बाद सभी श्मशान घाट से घर पहुंचे। लेकिन, यहां अधिक भीड़भाड़ भरा माहौल देख रीना बेहोश हो गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर फिर से मृतका को अज्ञात के रूप में घोषित करके उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जब रीना से बातचीत की गई तो उसका कहना था कि वह शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज कराने गई थी और वह अस्पताल के बाहर रुकी रही। हालांकि, वह पूरे मामले में बहुत अधिक नहीं बता सकी।
महिला की गलत शिनाख्त हो गई थी। वास्तविक महिला रीना अपने घर वापस आ गई है। महिला के शव को वापस पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
- संदीप सिंह सेंगर, नेहरू नगर पुलिस चोकी इंचार्ज