{"_id":"65b1700e09df9c60ef046e7e","slug":"be-careful-when-going-out-stiffness-in-the-body-can-bother-you-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-9382-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाहर निकलने पर रहें सावधान... शरीर में जकड़न कर सकती है परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाहर निकलने पर रहें सावधान... शरीर में जकड़न कर सकती है परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। इन दिनों तापमान में गिरावट के साथ ठंड लोगों में दर्द बढ़ा रही है। जिला अस्पताल के हड्डी विभाग की ओपीडी में आ रहे 180 मरीजों में 90 से अधिक गर्दन, कंधा, कमरदर्द व घुटनों के दर्द की समस्या है। चिकित्सकों ने बताया कि सर्दी से मांसपेशियों में जकड़न आ जाती है, इससे शरीर अकड़ने लगता है। सर्दी से बचाव करें और नियमित व्यायाम करें।
सर्द हवाएं चलने से घरों की अपेक्षा बाहर सर्दी अधिक महसूस होती है। बाहर निकलने पर लोग ध्यान नहीं देते और उन्हें यह बीमार बना रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके मिश्रा ने बताया कि सर्दी में बचाव न करने पर मांसपेशियां में जकड़न आ जाती है। लोगों में गर्दन, कंधे व कमर दर्द और घुटनों के दर्द की समस्या पैदा हो जाती है। ओपीडी में आ रहे मरीजों में 50 फीसदी इन्हीं समस्याओं से पीड़ित हैं।
-- -
ओपीडी में आ रहे प्रतिदिन 180 मरीज
जिला अस्पताल स्थित हड्डी विभाग में प्रतिदिन 180 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें 90 से अधिक मरीजों में कमर, गर्दन, कंधा व घुटनों की समस्या है। लगभग दो सप्ताह से इस तरह के मरीजों की संख्या अधिक हुई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। युवाओं में उन्हें दिक्कत है, जो लगातार बाइक चला रहे हैं। अधिक सफर करने या एक स्थिति में लंबे समय तक बैठने से भी यह समस्या हो रही है।
विज्ञापन
-- -
इस तरह करें बचाव
- सर्दी से बचें।
- गर्म कपड़े पहनें।
- हल्का व्यायाम करते रहें।
- खट्टी व ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
- धूप में जरूर बैठें।
- बैठने का तरीका सही रखें।
-- -
फोटो- 07
कैप्सन- रामसखी
लगभग एक सप्ताह से घुटनों में दर्द की समस्या बनी हुई है। इससे सुबह व शाम चलने में दिक्कत रहती है।
- रामसखी
-- -
फोटो- 08
कैप्सन- पंकज तिवारी
कंधे लगभग एक सप्ताह से दर्द कर रहे हैं। इससे गर्दन को इधर-उधर करने में समस्या हो रही है।
- पंकज तिवारी