फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bar Association elections: Voter list to be republished on March 18

बार संघ चुनाव : 18 मार्च को होगा मतदाता सूची का पुन: प्रकाशन

Sat, 14 Mar 2026 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections: Voter list to be republished on March 18
18 को ही चुनाव कार्यक्रमों की जाएगी घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। बार संघ चुनाव को लेकर तहसील सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची का पुन: प्रकाशन किया जाएगा और उसी दिन एल्डर्स कमेटी को सूची सौंपकर निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।
बार में चुनाव को लेकर हमेशा की तरह इस बार भी घमासान देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन ने विवाद और बढ़ा दिया था, जिस पर बुधवार को कई अधिवक्ताओं ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में अध्यक्ष बाबूलाल नरवरिया की अध्यक्षता में लगभग चार घंटे चली बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी, जिसके चलते शुक्रवार को पुनः बैठक बुलाई गई। शुक्रवार की बैठक में कई मुद्दों पर अधिवक्ताओं के बीच मतभेद देखने को मिले। कुछ अधिवक्ताओं ने बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की, जबकि कुछ ने बकायेदारों को समय देकर राशि जमा कराने की आवश्यकता बताई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 मार्च को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और उसी दिन निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। बैठक का संचालन नवीन नायक ने किया। बैठक में अधिकांश अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed