फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bansi temple, clinic theft

बांसी में मंदिर सहित चार स्थानों पर हुई चोरियां

Mon, 11 Jan 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
bansi temple, clinic theft
बांसी में अस्पताल का चोरों द्वारा तोड़ा गया ताला। - फोटो : LALITPUR
बांसी(ललितपुर)। कस्बे में शनिवार की रात को चोर भगवान हनुमानजी टौरिया मंदिर और सिद्धविनायक क्लीनिक और दो लकड़ी की गुमटी का ताला तोड़कर गुटखा-बीड़ी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

थाना जखौरा के कस्बा बांसी में चोरों ने नया बस स्टैंड स्थित हनुमानजी मंदिर टौरिया के दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया, जब ताला नहीं टूटा तो चोरों ने कुंड़ी लगाने वाला हुक्क तोड़कर दरवाजे खोले और मंदिर में रखे चढ़ावे के 400 रुपये चोरी कर ले गए। ताला तोड़ने में प्रयोग किया गया हंसिया मौके पर ही छोड़ गए। मंदिर के पुजारी बृजगोपाल पुरोहित जब सुबह पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर के प्रबंधक सुदामा प्रसाद दुबे को दी। प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

वहीं मंदिर के सामने ही सड़क किनारे चंदन और दशरथ प्रजापति दोनों भाइयों की चाय-पान और गुटखा, बीड़ी की दुकान में भी चोरी हो गई। यहां एक डिब्बा (गुमटी) का एक ताला तोड़ दिया गया, जबकि दूसरा नहीं टूट सका। पास में रखे दूसरे डिब्बे के दोनों ताले तोड़कर उसमें रखा गुटखा चोरी कर ले गए। मंदिर से पचास कदम की ही दूरी पर नया बार मार्ग गड़िया चौराहे पर डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय, राजकुमार साहू पप्पू के मकान में खुली सिद्धविनायक क्लीनिक से जुड़ी छत की सीढ़ियों पर लगे गेट का ताला तोड़कर चोर क्लीनिक से दो हजार रुपये नकद एवं शुगर मापने की दो मशीनें चोर चुरा ले गए। चोर सीढ़ियां चढ़कर छत वाले कमरे में रखे मकान मालिक पप्पू साहू के बर्तनों में से दो जोड़ी स्टील के कलश भी चुरा ले गए। इसकी सूचना क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय द्वारा पुलिस चौकी में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कीमती सामान नहीं हुआ चोरी
चोरियों वाले स्थानों पर सभी जगह के ताले एक ही तरीके से तोड़े गए हैं। चोरों द्वारा नकदी रुपये, गुटखा और शुगर मापने वाली मशीनें, दो जोड़ी स्टील के बर्तन के अलावा अन्य बड़ा सामान नहीं चुराया गया। जबकि क्लीनिक पर टीवी सहित अन्य कीमती सामान भी रखा हुआ था। अनुमान है शुगर मापने वाली मशीन को चोर मोबाइल समझ कर ले गए होंगे। शुक्रवार की रात को भी नए बस स्टैंड पर मंदिर से पचास कदम की दूरी पर शिवदयाल दिल्ले साहू की पक्की दुकान के पीछे सेंध लगाकर दीवार खोदी गई थी, लेकिन चोरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed