फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   banpur udyah pah shabby road

बानपुर उदया पाह रोड गड्ढों में हुआ तब्दील

Tue, 31 Aug 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
banpur udyah pah shabby road
खस्ताहाल बानपुर उदया पाह मार्ग - फोटो : LALITPUR
बानपुर(ललितपुर)। कस्बा बानपुर से उदया पाह संपर्क मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय है। इस सड़क पर गड्ढों के कारण आम आदमी को पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। आलम यह है कि वाहन चालक को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से रोज उदया, टपरन, पाह, ऊमरी, बूटी दिदौरा, दरौनी, सिमिरिया आदि गांव के लोग प्रतिदिन बानपुर आते जाते हैं। बाइक सवार तो अक्सर सड़क पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत करीब एक किलोमीटर तक पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। इस मार्ग पर बरसात में बस स्टैंड व नई बस्ती का पानी बहता है जिसके चलते संचारी रोगों के फैलने की पूरी संभावना है। गड्ढों में पानी भरे होने से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। एक तरफ की नाली न बनी होने से घरों का पानी रोड पर बहता है जिससे सड़क की गंदगी घरों के अंदर पहुंच रही है। इस बाबत ग्राम प्रधान पाह अवध बिहारी पटैरिया एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश द्विवेदी ने उच्च अधिकारियों, सांसद एवं राज्यमंत्री को इस समस्या से अवगत कराया है लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पाह बानपुर मार्ग की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं सांसद, राज्यमंत्री को इससे संबंधित ज्ञापन कई दिन पहले दे चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। -अवध बिहारी पटैरिया, ग्राम प्रधान पाह
विज्ञापन

इस मार्ग पर चलना लोगों का बहुत ही दूभर है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सड़क जल्द बनवाना चाहिए। -अरुण प्रकाश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष भाजपा बानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed