फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bank work intruction by dictict magistrate

बैंक एक सप्ताह में निपटाएं समूहों के कार्य

Sat, 20 Feb 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
bank work intruction by dictict magistrate
कलेक्ट्रेट में बैठक करते जिलाधिकारी व अन्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने बैंकों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों को एक सप्ताह के अंदर लंबित सभी पत्रावलियों को लिंकेज कर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। अन्यथा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित जिला परियोजना समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने समूहों के बचत खाता व सीसीएल के लक्ष्य की पूर्ति को अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया। साथ ही एक सप्ताह के अंदर लंबित सभी पत्रावलियों को लिंकेज कर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिशन के वित्तीय वर्ष 2020-21 में माह जनवरी की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में आंतरिक सीआरपी टीम के द्वारा माह जून 2020 तक कुल 389 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। ग्राम संगठनों के माध्यम से नये स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया जा रहा है। लेकिन नवगठित स्वयं सहायता समूह के बचत खाता बैंक द्वारा न खोले जाने के कारण गठन की प्रगति एमआईएस पर परिलक्षित नहीं हो पा रही है। आजीविका मिशन द्वारा गठित समूहों को वित्तीय पोषण के अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज बैंक द्वारा नहीं किया जा रहा है। जिला मिशन प्रबंधक निधि शुक्ला ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक रायपुर, बानपुर, बार, बिरधा, तेरई फाटक में शाखा प्रबंधक द्वारा सहयोग नहीं मिल रहा है। बैंक कर्मियों द्वारा समूह के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है, जिससे समूह के सदस्यों में असंतोष व्याप्त हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशिक किया गया कि सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को लाभांवित करें। इस दौरान उपनिदेशक कृषि, उपायुक्त (उद्योग), प्रचार्या कौशल विकास मिशन, समाज कल्याण अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक आदि अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed