फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bank electricity cut off due to lightning, consumers worried

Lalitpur News: बिजली गिरने से गुल हुई बैंक की बिजली, उपभोक्ता हुए परेशान

Tue, 02 Jul 2024 04:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Bank electricity cut off due to lightning, consumers worried
बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त।  - फोटो : amar ujala
- शाखा प्रबंधक ने विद्युत विभाग को केबिल और मीटर बदलने के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। इंडियन बैंक की स्थानीय शाखा के निकट शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत केबल, मीटर और इन्वर्टर आदि जल गए। इससे सोमवार को बिजली गुल हो गई और बैंक का कामकाज ठप रहा। इससे बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को परेशानी हुई। शाखा प्रबंधक ने विद्युत विभाग को केबल और मीटर बदलकर सप्लाई शुरू कराने के लिए पत्र भेजा है।

शनिवार और रविवार को अवकाश रहने के कारण बैंक बंद थी। सोमवार को जब शाखा खुली तो पता चला कि मीटर, केबल आदि जलने के साथ ही इन्वर्टर भी खराब हो गए हैं। शाखा प्रबंधक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को भेजे अपने पत्र में घटना से अवगत कराते हुए केबिल और मीटर लगवाने के लिए कहा। उन्होंने इसकी सूचना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से और प्रार्थना पत्र के जरिए 66 केवी विद्युत उपकेंद्र तालबेहट में दी। इसके बावजूद देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रबंधक ने आरोप लगाया कि जब इस संबंध में उपखंड अधिकारी से वार्ता की तो वह फोन पर सही से बात नहीं की। बिजली न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। उन्होंने बैंक की बिजली व्यवस्था जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन



वर्जन..
बैंक का मीटर जल गया है। जल्द ही मीटर लगवाया जाएगा। उसके बाद ही बिजली ठीक हो पाएगी। - अक्षय विश्वकर्मा, एसडीओ विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed