फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bank deputy manager accused of making obscene remarks

Lalitpur News: बैंक की डिप्टी मैनेजर ने लगाया अश्लील टिप्पणी करने का आरोप

Mon, 02 Feb 2026 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bank deputy manager accused of making obscene remarks
पुलिस ने बैंक में कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बैंक की डिप्टी मैनेजर ने कर्मचारी पर प्रताड़ित करने और कार्यालय में बदनाम करने सहित अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह एक बैंक में डिप्टी मैनेजर है। उक्त शाखा में एक व्यक्ति कार्यरत है। आरोपी उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान क रहा है। मई 2025 में आरोपी ने उसकी पिटाई की थी। इसका सीसीटीवी वीडियो भी है। आरोपी उसे गालियां देने के साथ अभद्र व अश्लील टिप्पणी भी करता है और अपनी बात मनवाने के लिए दबाव बनाता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed