फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   banch cable, power theft solution

महरौनी में आधे मोहल्लों में बिछाई नई बंच केबिल, बाकी की डिमांड लगी

Sat, 19 Jun 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
banch cable, power theft solution
bijli tower.jpg - फोटो : bijli tower.jpg
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी में कई वर्ष पहले यहां बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से विभाग द्वारा बंच केबल बिछाई गई थी, लेकिन अब ये बंच जर्जर हो जाने से आए दिन बिजली फाल्ट हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र वासियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन बिजली विभाग द्वारा अब यहां नई बंच केबल बिछाई जा रही है। अभी आधे महरौनी में बंच केबल बिछाई जा रही है, जबकि बाकी बंच केबल स्टोर से मिलने के बाद बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा महरौनी में पूर्व में बिछाई गई बंच केबल जर्जर होने के कारण आए दिन नगर क्षेत्र में फाल्ट होने से बंच केबिल टूटने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित बनी रहती है, जिसके चलते बिजली विभाग के कर्मचारी शटडाउन लेकर फाल्ट को बंच केबिलों में जोड़ लगाकर ठीक कर देते हैं। लेकिन केबलें काफी जर्जर होने के कारण फाल्ट लगातार बढ़ते जा रहे थे, जिससे नगरवासी परेशान चल रहे थे और स्थानीय नागरिकों द्वारा विभाग से पुरानी व जर्जर केबलें हटाकर नई बंच केबल डालने की मांग की जा रही थी, जिसके लिए विभागीय अभियंताओं ने यहां के लिए विद्युत स्टोर से नई बंच केबल की डिमांड की थी। जिसके तहत अब महरौनी नगर क्षेत्र के लिए एक किलोमीटर की नई बंच केबल स्टोर से उपलब्ध करा दी गई है, जिसके चलते विभागीय अधिकारियों द्वारा नगर क्षेत्र के मोहल्ला लुहरयाना, कोतवाली के पास में करीब एक किलोमीटर खराब बंच उतारकर नई बंच केबल लगाने का काम शुरू कर दिया है, जो दो दिन में बिछाकर यहां की बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। वहीं विभाग द्वारा महरौनी नगर में ही मोहल्ला पंडापुरा, मैन मार्केट एवं मुक्ति धाम के पीछे के लिए भी एक किलोमीटर लंबाई की बंच केबल की डिमांड स्टोर में लगी है, जो जल्द ही उपलब्ध होने पर यहां भी नई बंच केबल बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

महरौनी नगर में अभी मोहल्ला लुहरयाना, कोतवाली के पास नई बंच केबिल बिछाने का काम शुरू कर दिया है, जो एक दो दिन में पूरा हो जाएगा। जबकि मोहल्ला पंडापुरा, मैनमार्केट व मुक्तिधाम के लिए अभी नई बंच केबिल के लिए डिमांड लगी है, जो जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृृजेंद्र पाल, अवर अभियंता, उपखंड महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed