फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Balancing Rock in Amarpur will be developed as a tourist destination

Lalitpur News: अमरपुर में बैलेंसिंग रॉक का होगा पर्यटन स्थल के रूप में विकास

Sun, 09 Jun 2024 04:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Balancing Rock in Amarpur will be developed as a tourist destination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमरपुर में बैलेंसिंग रॉक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की गई थी। लेकिन, आसपास की भूमि पर्यटन विभाग के नाम नहीं हो पाई थी, इससे यह योजना लटक गई थी। वहां ग्राम सभा व उद्योग विकास निगम की भूमि है, इसके चलते पर्यटन विकास नहीं हो पाया था, लेकिन अब जिला प्रशासन ने इसके लिए पहल की है। संभावना जताई जा रही है कि बैलेंसिंग रॉक के लिए पर्यटन विकास को भूमि मिल जाएगी।
जनपद में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां कई प्राचीन, ऐतिहासिक व प्राकृतिक सौंदर्यीकरण के अलावा कई आश्चर्यचकित करने वाले प्राकृतिक दृश्य देखने को मिले हैं। ऐसा ही दृश्य शहर से सटे इलाके इलाके में देखने को मिलता है, जहां करीब छह फीट ऊंची व तीन फीट से व्यास से अधिक की चट्टान एक दूसरी चट्टान पर टंगी है। इसका मामूली सिरा ही दूसरी चट्टान से जुड़ा है। देखने से ऐसा लगता है कि यह कभी गिर सकती है, लेकिन वर्षों से यह चट्टान अपना संतुलन बनाए है। झांसी मुख्य मार्ग के समीप होने के कारण यहां सौंदर्यीकरण का कार्य करते हुए एक सड़क बनवाने की कार्ययोजना तैयार की गई थी, जिससे आम लोग इस रॉक को देखते हुए आगे जा सकें। लेकिन, इसके आसपास की भूमि का स्वरूप स्पष्ट नहीं हुआ, इसलिए शासन स्तर पर यह कार्ययोजना लटक गई थी। शासन ने भूमि संबंधी दस्तावेज मांगे थे। जिला प्रशासन ने इसके समीप की भूमि संबंधी दस्तावेज तैयार करा लिए हैं। जल्द की पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे यहां पर्यटन विकास की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

-----------
बैलेंसिंग रॉक के आसपास की भूमि संबंधी दस्तावेज शासन को नहीं भेजे गए थे। इससे योजना को मंजूरी नहीं मिली, जिला प्रशासन से भूमि संबंधी ब्योरा शासन को भेजकर कार्ययोजना पर तेजी से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यटन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed