फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Balabeht will soon lay the foundation stone of the dam

बालाबेहट में शीघ्र होगा बांध का शिलान्यास

Sun, 09 Aug 2015 12:55 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Balabeht will soon lay the foundation stone of the dam
पाली (ललितपुर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर पंचायत पाली से होते हुए बालाबेहट तक साइकिल चलाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बालाबेहट क्षेत्र में बांध का शिलान्यास जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन



कस्बा पाली में साइकिल रैली का शुभारंभ रैली के यूथ प्रभारी नईम खां, प्रांतीय सदस्य उत्तम सिंह चौहान और पार्टी जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन की मौजूदगी में पार्टी उपाध्यक्ष डा. सतीश कुमार सुडेले, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता साइकिलों से कस्बा पाली सहित ग्राम बम्हौरीवंसा, कनपुरा, बरौदिया सहित आधा दर्जन गांव से होते हुए बालाबेहट पहुंचे। इस दौरान जगह- जगह हुई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुये पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। मजदूरों के लिए भी अनेक योजनायें चलाई जा रही हैं। प्रदेश के सिंचाई मंत्री द्वारा बालाबेहट क्षेत्र में पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बांध निर्माण की घोषणा की है। राजेश यादव ने कहा कि बालाबेहट क्षेत्र के अनेक गांव पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। शीघ्र ही बालाबेहट में बांध का शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान 20 किलोमीटर साइकिल चलाई गई।
विज्ञापन



इस अवसर पर नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया, सपा नगर अध्यक्ष खेमचंद्र चौरसिया, राम चौरसिया, अफजुल रहमान, मजदूर सभा के अध्यक्ष बलराम सिंह बरेना, इंजी. सोबरऱ्न सिंह, शिशुपाल सिंह बुंदेला, शिक्षक सभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, खिलान सिंह, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष शिवम मिश्रा, युवजन सभा अध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, आसिफ कुरैशी, आशीष अहारिया, कृष्ण स्वरूप निंरजन, जयसिंह यादव, वीर बहादुर, अनिल चौरसिया, लक्ष्मन पाटकार जितेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज गौना में चलेगी साइकिल
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी कुंदन पाल ने बताया कि नौ अगस्त को ग्राम पंचायत गौना से साइकिल रैली का शुभारंभ पार्टी के उपाध्यक्ष गुलाम मुहम्मद गामा द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed