फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bajaj power plant

आखिरकार मान गए युवा

Sun, 27 Nov 2016 12:01 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 27 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
bajaj power plant
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
ललितपुर। मांगें माने जाने का आश्वासन मिलने पर बजाज पावर प्लांट का  घेराव कर रही बुंदेलखंड किसान एवं मजदूर कल्याण समिति ने शनिवार देर  शाम अपना आंदोलन खत्म कर दिया।
विज्ञापन


 समिति के मोहर सिंह ने शुक्रवार को चार सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। शुक्रवार को धरना खत्म कराने को लेकर काफी मशक्कत हुई, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने।  शनिवार देर शाम एसडीएम महरौनी हरिश्चंद्र यादव व पावर प्लांट के  जीए राजीव श्रीवास्तव द्वारा आंदोलनकारियों के साथ द्वारा वार्त्ता की गई।  वार्त्ता के बाद धरने को खत्म करने का एलान कर दिया गया।
विज्ञापन


धरने का नेतृत्व  कर रहे मोहर सिंह यादव ने बताया कि उनसे मांगों को पूरा करने के लिए समय  मांगा गया था। उनके द्वारा प्रशासन व प्लांट प्रबंधन को दस दिन का समय  दिया गया है। नौ दिसंबर तक मांगें नहीं माने जाने पर दोबारा आंदोलन किया  जाएगा। वहीं प्लांट के जीएम राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आंदोलन कर रहे  लोगों की चार मांगों में से तीन मांगों को सरकार द्वारा पूरा किया जा सकता  है जिनको प्रशासन द्वारा सरकार को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग के संबंध में बताया गया कि  प्लांट की ओर से अकुशल श्रमिक के तौर पर उन गांवों के लोगों को प्राथमिकता  दी जा रही है जिनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया है। वर्तमान में प्लांट में  कार्यरत एक हजार अकुशल मजदूरों में से साढ़े छह सौ मजदूर स्थानीय हैं। आगे भी इसी तरह से स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed