{"_id":"67a65699e8b1516b550b2ca1","slug":"bahadurpur-defeated-sagar-and-captured-the-madavara-cup-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-129220-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बहादुरपुर ने सागर को हराकर मड़ावरा कप पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बहादुरपुर ने सागर को हराकर मड़ावरा कप पर किया कब्जा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कमजोर आंकी जा रही बहादुरपुर टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए फाइनल मुकाबले में मड़ावरा कप की प्रबल दावेदार सागर टीम को शिकस्त देकर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया।
बहादुरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंशुल यादव ने आतिशी बल्लेबाजी कर 56 गेंद में शानदार 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सागर टीम के बल्लेबाज, बहादुरपुर की गेंदबाजी के सामने रन के लिए संघर्ष करते नजर आए। सारे बल्लेबाज 16वें ओवर में 188 रन पर ढेर हो गए। अंशुल यादव ने शानदार तीन विकेट व 132 रन बनाने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाने वाली तिसगना टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सौरभ कुमार ने पूरी शृंखला में 09 विकेट लेने और 214 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर गौरव जैन, दिनेश नारायण सोनी, नीरज प्रताप बुंदेला, रविंद्र शर्मा, इंद्रपाल सिंह, करनसिंह धवा, प्रियंक तिवारी, रविराजा, अनुराग जैन, आदेश पटैरिया, शंकर सिंह, इमरान खान, दिलीपसिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।