फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Badminton: Four players from the district were selected in the divisional team

बैडमिंटन : जनपद के चार खिलाड़ियों का मंडलीय टीम में किया गया चयन

Sun, 02 Nov 2025 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Badminton: Four players from the district were selected in the divisional team
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। प्रदेश स्तरीय पुरुष और महिला वर्ग की इटावा में होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता में झांसी मंडल की टीम में जनपद के चार खिलाड़ियों का चयन हो गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि मंडलीय टीम चार से छह नवंबर को इटावा में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 31 अक्तूबर को हुए बैडमिंटन जिला स्तरीय टीम के ट्रायल और चयन में महिला वर्ग की टीम में महिमा यादव, रश्मि चौरसिया, राधा, स्वाति चौहान, प्रीति शुक्ला, तनिष्का चौधरी और पुरुष वर्ग की टीम में देवेंद्र सिंह ठाकुर, राज शर्मा, यशदीप रत्नम, अभय प्रताप सिंह, अमन कनौजिया, हर्ष सविता व रुद्रांश वर्मा ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इनमें पुरुष टीम में देवेंद्र सिंह ठाकुर व अमन कनौजिया का चयन हुआ था। वहीं, महिला टीम में रश्मि चौरसिया व महिमा यादव चयनित की गई थीं। इन चारों खिलाड़ियों ने शनिवार को झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुई ट्रायल व चयन में भाग लिया था। जहां अच्छा प्रदर्शन करने पर मंडलीय टीम में चारों खिलाड़ी चयनित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed