फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bad tasks can be accomplished by the grace of Dungrasan Mata.

Lalitpur News: डुंगरासन माता की कृपा से बनते हैं बिगड़े काम

Tue, 16 Apr 2024 04:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Bad tasks can be accomplished by the grace of Dungrasan Mata.
संवाद न्यूज एजेंसी डोंगरा खुर्द। विंध्याचल की पहाड़ी पर विराजमान डुंगरासन माता की कृपा से भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। यह भव्य मंदिर नाराहट क्षेत्र में स्थित है। इसी मंदिर के कारण गांव का डोंगरा पड़ा है। मान्यता है कि यहां पर जो भी मनोभाव से मनोकामना मांगता है, उसकी मनोकामना देवी मां अवश्य पूरी करती हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी की ऊंचाई एक हजार फीट है। दो सौ सीढि़यों की चढ़ाई कर जाना पड़ता है। बारिश में विंध्याचल पर्वतों की हरी-भरी छटा पहाड़ी के चारों ओर छोटे-छोटे खेत दिखाई पड़ते हैं। नवरात्र में दूरदराज से भक्तों का तांता लगा रहता है। भक्त पूजा-अर्चना करते हुए मन शांति की कामना करते हैं। पंचमी को माता डुंगरासन का विशेष पूजन अर्चन अभिषेक एवं किया जाता है।
विज्ञापन

--------
विंध्यवासिनी की तरह यहां पर भी यंत्र है स्थापित
मान्यता है कि मथुरा के राजा कंस के हाथ से छूटने वाली कन्या महामाया विंध्याचल में विंध्यवासिनी के नाम से विख्यात हैं। जो प्राचीन यंत्र विंध्यवासिनी में स्थापित है, वैसा ही यंत्र डुंगरासन माता मंदिर पर स्थापित पत्थर अंकित है। यही यंत्र नौ दिवसीय के रूप में पूजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

भक्तों ने देवी के मां कालरात्रि की आराधना की
ललितपुर। नवरात्र में देवी मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की भक्तों ने आराधना की। सोमवार को सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने देवी मां का पूजन अर्चन के बाद माता रानी की आरती उतारी। इस दौरान आचार्यों ने दुर्गा सप्तसती का पाठ कर माता रानी की स्तुति की। शहर के चंडी माता मंदिर, ललितेश्वरी माता मंदिर और छोटी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम को घरों पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed