{"_id":"603d53738ebc3ed83026c4a0","slug":"baccho-ke-hath-senitizer-se-dhulwaye-lalitpur-news-jhs189825583","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए, तिलक लगा माला पहनाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए, तिलक लगा माला पहनाकर किया स्वागत
विज्ञापन
ललितपुर/बार/बिरधा। कोरोना काल में लगभग एक वर्ष तक बंद रहने के बाद सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बच्चों के लिए दोबारा खोल दिए गए। इससे स्कूल गुलजार हो उठे। इस दौरान अध्यापकों ने बच्चों का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया, साथ ही बच्चों के हाथ भी सैनिटाइज भी कराए। कई जगह स्कूल गुब्बारे से सजाए गए और बच्चों को चॉकलेट भी बांटे गए। हालांकि पहले दिन बच्चों की संख्या कम ही रही। आगे स्कूलों में रोस्टर के अनुसार कक्षावार बच्चे बुलाए जाएंगे।
विकासखंड बिरधा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मैरतीकला को पुष्प एवं गुब्बारों से सजाया गया। विद्यालय के गेट पर बच्चों को सबसे पहले कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज किया गया। इसके बाद टीका, पुष्प, चाकलेट व गुब्बारा देकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह ने कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। सुधा निरंजन एव शशि निरंजन और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
ब्लॉक बार स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (संविलियन) खजरा में विद्यालय खुलने के प्रथम दिन प्राथमिक स्तर के बच्चों का प्रधानाध्यापक अरुण गोस्वामी ने बच्चों को तिलक लगाकर और माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान एआरपी प्रदीप सोनी, महेश वर्मा, रमेश बाबू सोनी, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, विशाल भारती नायक, भारती चौरसिया आदि उपस्थित रहे। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा में बच्चों का पहले स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्हें मिडडे मील परोसा गया। हालांकि बच्चों की संख्या कम ही रही।
विज्ञापन
अभिभावक भेजेंगे तभी बच्चों को बुलाएंगे स्कूल
प्राथमिक विद्यालय नदनवारा में सभी अभिभावकों को बुलाकर सहमति पत्र पर उनके हस्ताक्षर कराए गए हैं। शिक्षिका रिचा अग्रवाल ने बताया कि यदि वह अपने बच्चों को स्वेच्छा से भेजना चाहते हैं, तभी उनके बच्चों को विद्यालय में बुलाया जाएगा। वरना, बच्चे घर रहकर ही ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप या दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। बच्चों को अलग-अलग दिन कक्षाओं में आने की जानकारी दे दी गई है।
कारीटोरन में इंग्लिश मीडियम स्कूल भी खोला
कारीटोरन। ब्लॉक बार क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कारीटोरन में इंग्लिश मीडियम स्कूल का भी संचालन हो गया। 24 मार्च 2020 को कोविड 19 के चलते सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया था, उसके बाद से अब एक से पांच तक के स्कूल खोले गए। प्रधानाचार्य आरिफ खान व सहायक अध्यापक भगवतनारायन चतुर्वेदी ने बताया कि कक्षा एक में सात, कक्षा पांच में आठ बच्चे ही आए। रोस्टर अनुसार, कक्षा एक और पांच के बच्चे सोमवार /बृहस्पतिवार और कक्षा दो और चार के बच्चे मंगलवार/शुक्रवार, कक्षा तीन के बच्चे बुधवार, शनिवार को कक्षा में बुलाए जाएंगे।
व्यापारियों ने स्कूल जाकर बांटी मिठाई
मड़ावरा। सोमवार को प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचे स्कूली बच्चों का शिक्षकों, नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा तिलक एवं फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। मड़ावरा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय खन्ना, समाजसेवी शेरसिंह तोमर, अभयराजा द्वारा रनगांव, तिसगना एवं गोराकछया के परिषदीय विद्यालयों में पहुंचकर मिष्ठान वितरण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। संविलियन विद्यालय गोराकछया के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने बच्चों के हाथ सैनिटाइज कराए व फूल-मालाओं एवं तिलक लगाकर स्वागत किया।
विद्यालयों में ही बच्चे पहुंचे
डोंगराखुर्द। संकुल केन्द्र पारौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना (1 से 8) में कक्षा-1 में 5, कक्षा 5 में 7 एवं 6 में 14 बच्चे, प्रावि चांदौरा में कक्षा-1 में 18 एवं 5 में 12 बच्चे, प्रावि सिंगरवारा में कक्षा-1 में 17 एवं 5 में 9 बच्चे, प्राथमिक विद्यालय बरौदिया में कुल 106 के सापेक्ष कक्षा-1 में 9 एवं 5 में 6 बच्चे उपस्थित रहे।