{"_id":"5fc9510f8ebc3e9be418e3fb","slug":"baba-sadanshah-steal-money-lalitpur-news-jhs182595555","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दरगाह की गुल्लक से हुयी दस हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दरगाह की गुल्लक से हुयी दस हजार की चोरी
विज्ञापन
police.jpeg
- फोटो : police.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थल हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह में रखी तिजोरी को चोर जंजीर काटकर ले गए, इसमें दस हजार रुपये रखे थे। दरगाह के बाहर टंगी दो गुुल्लकों को भी तोड़ने का प्रयास किया गया।
बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह के अंदर एक तिजोरी जो खंभे से जंजीरों से बंधी हुई थी, इसमें श्रद्धालुओं द्वारा दान की राशि डाली जाती थी। इसको चोर ले गए। जब सुबह दरगाह के खादिम रज्जब अली शाह दरगाह पहुंचे तो तिजोरी गायब मिली, तब उन्होंने उर्स कमेटी के सदर को इसकी जानकारी दी। उर्स कमेटी के सदर हाजी बाबूू बदरूद्दीन कुरैश ने सिविल लाइन चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है।
गौरतलब है कि नई बस्ती में लगातार चोरियों के बाद अब शहर के अन्य मोहल्लों में भी चोर सक्रिय हो गए हैं। बीते माह नई बस्ती के चंडी मंदिर के पीछे गली में एक ही रात में सात चोरियां हुई थीं। भाई दोज को भी एक लेखपाल के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया था। दस दिन पहले इलाइट क्षेत्र में एक बैंक कर्मचारी के घर में चोरी हुई थी। बीते सोमवार की देर रात सावरकर चौक पर स्थित एक पान की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था।