{"_id":"5f2875fb8ebc3e2996260510","slug":"azadpura-and-panari-road-damage-lalitpur-news-jhs173034917","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला आजाद पुरा और पनारी सड़क मार्ग हुई गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला आजाद पुरा और पनारी सड़क मार्ग हुई गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन
पनारी रोड के गड्ढों में भरा पानी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के कई मोहल्लों में सड़कें मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई हैं। जिसके चलते बारिश होने से सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे जलभराव होने से लोग सड़क पर फिसलकर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। ऐसी ही स्थिति मोहल्ला आजादपुरा और पनारी मार्ग की है। जिस पर वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार इसे अनदेखा कर रहेे हैं।
शहर की कई जर्जर सड़कें दुर्घटना को न्यौता दे रही हैं। यहां पर सड़क का निर्माण तो हुआ, लेकिन अनदेखी के चलते मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे सड़क की हालत जर्जर हो गई है। गड्ढे होने और बारिश से जलभराव होने से वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसी ही स्थिति शहर के मोहल्ला आजादपुरा नहर रोड की बनी हुई है। जहां पर नहर रोड से दिन में कई लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। यहां से अधिकांश लोग बांध की ओर जाते हैं। वहीं तालाबपुरा की ओर भी लोगों का आवागनम होता है। ऐसे में यह सड़क अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। लेेकिन, सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है। मरम्मत के अभाव में सड़क खस्ता हालत हो गई है।
सड़क निर्माण से लेकर उखड़ने पर अगर लगातार मरम्मत होती रहती तो अब तक यह स्थिति नहीं बनती है। शीघ्र ही सड़क का निर्माण कराया जाए। - पवन तिवारी
बारिश होने से गड्ढों में जलभराव हो जाता है। इससे गड्ढों की जानकारी नहीं हो पाती है। निकलने में गड्ढों में वाहन पहुंचने पर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। - विनय साहू
विज्ञापन
बारिश होने से पहले सड़क पर वाहन निकलने पर धूल उड़ती थी, इससे निकलने में दिक्कत होती थी। अब बारिश में गिरने का भय बना रहता है। - राजेश दुबे
सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। यहां से बारिश के बाद निकलना मुश्किल हो जाता है। कई लोग गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। - सोनू जायसवाल
मोहल्ला आजादपुरा नहर रोड व पनारी मार्ग पर जलभराव होने की जानकारी हुई है। सड़कों से जलभराव की निकासी कराई जाएगी।
- एसपी सिंह, अपर उपजिलाधिकारी / प्रभारी अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

आजादपुरा स्थित नहर रोड हुआ जर्जर- फोटो : LALITPUR