फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Awarded to the children who topped the examination

Lalitpur News: परीक्षा में अव्वल आए बच्चों को किया पुरस्कृत

Sun, 07 Apr 2024 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Awarded to the children who topped the examination
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। बार ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमई में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत एवं विदाई गीत प्रस्तुत किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययन करके बच्चे आईएएस और आईपीएस जैसे उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं। अभिभावकों का कर्तव्य है कि वे बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें।
विद्यालय के सहायक अध्यापक ब्रजेश चौरसिया ने बताया कि कक्षा 6, 7, 8 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों के साथ सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले 15 बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। अनुशासन समिति में कक्षा सातवीं के सुमित, स्वच्छता समिति में कक्षा सातवीं की चाहत, खेलखूद समिति में कक्षा सातवीं की रानी, सांस्कृतिक समिति में कक्षा सातवीं की प्रतीक्षा, रखरखाव व्यवस्थापक में कक्षा आठवीं के रामकुमार, स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार कक्षा छह के कृष्णा नायक, कला प्रतिस्पर्धा में कक्षा सातवीं की क्रांति प्रजापति को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में ब्लॉक बार की टाप टेन सूची में शामिल कक्षा आठवीं की छात्रा डोली राजपूत को शिक्षक दीपक सिंघई ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। कक्षा आठ की तमन्ना, सुमित, अनुराग पाराशर, कृष्णा नायक को पुरस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक सुनील वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान इमरत लाल, जितेंद्र जैन, छोटू नायक, गिरीश साहू, संतोष प्रसाद, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed