फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Avinash showed muscle power by lifting 315 kg

अविनाश ने 315 किलो वजन उठाकर दिखाया बाहुबल

Sun, 11 Dec 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Avinash showed muscle power by lifting 315 kg
playrs, lalitpur news - फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नेहरू महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पॉवर लिफ्टिंग में अविनाश ने 59-66 किलो भार वर्ग में 315 किलो वजन उठाकर नंबर वन का तमगा हासिल किया। वेटलिफ्टिंग ओर एथलेटिक्स के विजेता खिलाड़ी पंजाब विश्वविद्यालय और चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। टीम की वापसी पर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि जो खिलाड़ी खेलों में रूचि लेते हैं। उनका जीवन अनुशासित एवं उत्कृष्ट रहता है। यह समय के पाबंद रहते हैं। वह शरीर के साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ पंकज शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। उन्होंने छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। क्रीड़ाधिकारी डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया है। इसमें महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 59-66 किग्रा. में अविनाश कुमार ने 315 किग्रा. वजन उठाकर प्रथम स्थान, हरिओम ने 290 किग्रा. वजन उठाकर द्वितीय एवं राजदीप ने 270 किग्रा. वजन उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 66 से 74 किग्रा में 310 किग्रा वजन उठाकर राहुल यादव ने प्रथम स्थान, 74 से 84 किग्रा में 405 किग्रा वजन उठाकर राज बहादुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 66 से 74 किग्रा. वेट लिफ्टिंग में 190 किग्रा. वजन उठाकर हरजेश ने पहला स्थान पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एथलेटिक्स प्रतियोगिता डीवीसी कालेज उरई में हुई। इसमें महाविद्यालय की छात्रा राखी राजा ने हाई जंप लगाकर प्रथम स्थान, भाला फेंक प्रतियोगिता में दीक्षा मिश्रा ने तृतीय स्थान, वन्दना पुरोहित ने 200 व 400 मीटर दौड़ व गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में राजकुमार ने 5000 एवं 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में माधव सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में नितिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वेट लिफ्टिंग में चयनित खिलाड़ी पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला जायेंगे एवं एथलेटिक्स के चयनित खिलाड़ी मद्रास विश्वविद्यालय चेन्नई जायेंगे। इस अवसर पर डॉ. आशा साहू, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. ऊषा पाठक, डॉ. मधुकांता समाधिया, डॉ. हरीश चंद्र दीक्षित, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. सुभाश जैन, डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. सूबेदार यादव, श्वेता आनंद, डॉ. रिचा सक्सेना, कविता पैजवार, ओपी चौधरी, हरीप्रसाद, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, ध्रुव किलेदार, राजीव गोस्वामी, भगवती प्रसाद, आशीष शर्मा, कामता प्रसाद शर्मा, लक्ष्मीनारायण सोनी, रवि कुशवाहा, भरत सिंह, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed