{"_id":"5a6f7c824f1c1b805a8b6d58","slug":"aved-vahan-parking-or-atikirmn-se-presani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वाहन पार्किंग व अतिक्रमण से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वाहन पार्किंग व अतिक्रमण से राहगीर परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
atikirmn, lalitpur news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मुख्य बाजार की सड़कों के दोनों ओर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास अवैध वाहन पार्किंग और अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अतिक्रमण और वाहन पार्किंग होने से बीस फीट चौड़ी सड़कें पांच फुट में तब्दील हो जाने से हर दिन जाम की स्थिति बन रही है, इस ओर जिम्मेदारों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है कि आखिर इन प्रमुख बाजारों में नियमित पार्किंग और अतिक्रमण से कब मुक्ति मिल सकेगी और राहगीरों की राह आसान हो सकेगी।
आजाद चौक से रेलवे स्टेशन वाली मुख्य सड़क से जुड़े घंटाघर से महावीरपुरा तक मार्केट, लोहापीतल मार्केट, महावीर प्याऊ के पास सुभाष मार्केट, कटरा बाजार, जूता-चप्पल मार्केट, प्रधान डाकघर के पीछे मार्केट, नझाई बाजार शहर के प्रमुख बाजारों में शामिल है। घंटाघर से महावीरपुरा वाली मुख्य रोड पर महावीरपुरा, सुभाषपुरा, सरदारपुरा, रावरपुरा, चौबयाना मुहल्ला, खिरकापुरा, बजरिया, रावरपुरा, बड़ापुरा, लकड़यापुरा, अजीतापुरा आदि मुहल्लों के हजारों लोगों का रोजाना निकलना होता है। लेकिन, घंटाघर से महावीरपुरा के बीच बनी दुकानों और अन्य व्यवसायिक कोचिंग, कंप्यूटर व अन्य प्रतिष्ठानों के संचालित होने के कारण यहां सड़क पर ही दोनों ओर दर्जनों वाहन रखे रहते हैं। वहीं इसी रोड पर ही कई दुकान व प्रतिष्ठानों का अतिक्रमण भी पसरा रहता है, जिससे बीस फुट चौड़ी सड़क पांच फुट चौड़ी भी नहीं रह जाती है। कई बार ऑटो या चार पहिया वाहन निकलने के समय तो यहां जाम की स्थिति बन जाती है और आवागमन में लोगों को काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और सरकारी कार्यालय या कोर्ट कचहरी जाने वाले लोगों को होती है। घंटाघर के पास इसी रोड के बायीं ओर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बृजनंदन किलेदार की प्रतिमा भी अवैध अतिक्रमण की चपेट में है।
इसी प्रकार महावीर प्याऊ के पास, सुभाष मार्केट और कटरा बाजार में दुकान संचालकों द्वारा कई फीट बाहर सड़क पर ही दुकानें लगाई जा रही हैं, जबकि यहां मार्केट में बीच सड़क पर ही वाहन रखे रहते हैं, जिससे आम लोगों को निकलने में ही परेशानी होती है या फिर कई बार लोगों को रास्ता बदलकर ही जाना होता है। लोहा पीतल मार्केट की स्थिति भी कुछ इसी प्रकार ही है। यहां रोड की चौड़ाई तो काफी है, लेकिन अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की वजह से सिंगल वाहन से भी निकलना मुश्किल ही रहता है।