{"_id":"5fd2772a8ebc3e3e7a6a9dbf","slug":"auto-driver-suicide-hang-lalitpur-news-jhs18317487","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
suicide.jpg
- फोटो : suicide.jpg
Link Copied
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना में नए कुंआ के पास एक ऑटो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार युवक लॉकडाउन के बाद से आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परेशान चल रहा था। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला चौबयाना निवासी रामकिशोर कुशवाहा (45 वर्ष) पुत्र अजुद्दी किराए की ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे रामकिशोर घर में ही थे और ऑटो चलाने को ले जाने की बात कह रहे थे, इस पर उनकी पत्नी कृष्णादेवी उनके लिए खाना लेकर गई, तो वह खाना खाने लगे। पत्नी और बच्चे धूप में छत पर चले गए। जब पत्नी कुछ देर बाद वापस लौटकर कमरे में गई, तो रामकिशोर छत के कुंदे पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पत्नी के चीखने चिल्लाने पर अन्य परिजन व मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र आकाश ने बताया कि उसके पिता एवं तीन चाचा के नाम कुल चार एकड़ खेती की जमीन है, जिस पर उसके पिता रामकिशोर ही तीन साल से ठेका पर लेकर खेती करते थे, लेकिन उन्हें कई वर्षों से खेती में घाटा हो रहा था। जबकि, लॉकडाउन के दौरान से उसकी ऑटो का काम भी प्रभावित होने लगा था, जिससे वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को उसे अपनी भतीजी की ससुराल में शादी में भी जाना था, लेकिन वह नहीं गया, जबकि पूरा परिवार शादी में शामिल हुआ। अब बृहस्पतिवार को उसके पिता ने अचानक फांसी लगाकर जान दे दी। उसने संभावना जताई कि आर्थिक परेशानी के चलते उसके पिता ने फांसी लगाई है। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुुत्री की शादी हो चुकी है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।