{"_id":"58f668724f1c1b3874472951","slug":"auto-chalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ऑटो का चालान, एक मैजिक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ऑटो का चालान, एक मैजिक सीज
lalitpur
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
नदीपुरा मोहल्ले में बीच सड़क पर ऑटो और मैजिक खड़ा कर सवारियां भरने पर यातायात उपनिरीक्षक नासिर अली ने चार ऑटो का चालान किया और एक मैजिक को सीज कर दिया। इसके साथ ही ऑटो मालिकों और चालकों को हिदायत दी कि निर्धारित स्टैंड पर ही वाहनों को खड़ा किया जाए। यातायात अवरुद्ध करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
नदीपुरा मोहल्ले में बीच सड़क और फुटपाथ पर वाहन खड़े होने से मोहल्लेवासियों को परेशानियां हो रही थीं। इसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थीं। इनको संज्ञान में लेते हुए यातायात उपनिरीक्षक ने मोहल्ले में पहुंचकर यातायात को अवरुद्ध कर रहे वाहनों को खदेड़ दिया। इस दौरान बीच रोड पर खड़े चार ऑटो का चालान भी किया और एक मैजिक को सीज कर दिया। गौरतलब हो कि इस मोहल्ले से जिजावन, विरधा, बंगरिया, सिलावन, मसौरा, मिर्चवारा, घटवार, खड़ेरा, रजवारा आदि जगहों के लिए मैजिक चलती हैं। इसके अलावा यहां से शहर में चलने वाले ऑटो भी संचालित होते हैं। इनके खड़े होने के लिए शहजाद नदी की तलहटी में स्टैंड निर्धारित किया गया है। ऑटो और मैजिक चालक स्टैंड पर वाहन खड़े न करके मुख्य मार्ग पर ही घंटों खड़े रहकर सवारियां भरते थे। इससे मोहल्ले में जाम की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा आए दिन वाहन चालकों के होने वाले झगड़ों से भी लोगों को समस्याएं होती हैं। लोगों को हो रही समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला ने मुहिम चलाई थी। आगे भी अमर उजाला लोगों को हो रही समस्याओं को देखते हुए मुहिम चलाता रहेगा।
कई दिनों से लोगों की शिकायतें आ रही थीं कि वाहन चालक बीच रोड पर खड़े होकर सवारियां भरते हैं। इस कारण मंगलवार को अभियान चलाकर वाहनों को रोड से हटवा दिया है और निर्देश दिया है कि निर्धारित स्टैंड पर ही वाहन खड़े हों। पांच वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है। आगे इसी तरह अभियान चलता रहेगा और यातायात को अवरुद्ध करने वाले वाहनों पर कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन
नासिर अली, यातायात उपनिरीक्षक