फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Audacity: Misbehavior with the police team, assaulted and tore the policeman's uniform.

दुस्साहस : पुलिस टीम से अभद्रता, मारपीट कर फाड़ी सिपाही की वर्दी

Thu, 25 Jan 2024 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Audacity: Misbehavior with the police team, assaulted and tore the policeman's uniform.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। महिला से गाली-गलौज कर रहे लोगों को समझाने पर पुलिस टीम के साथ दो युवकों ने मारपीट की और एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। सिपाही चोटिल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना मड़ावरा में तैनात उपनिरीक्षक चंद्रपाल 23 जनवरी को अपने साथी उपनिरीक्षक दिलेंद्र कुमार तिवारी, सिपाही शिवाकांत के साथ ग्राम रजौला की ओर जा रहे थे। ग्राम सौंरई में पहुंचे तो यहां जालम कुशवाहा अपने परिवार की लक्ष्मी देवी व उसकी पुत्री सीता के साथ गाली गलौज कर रहा था। पुलिस वालों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह नहीं माना और पुलिस टीम को भी गालियां देने लगा। मना करने पर जालम ने अपने साथी राजू सहरिया निवासी अमौदा के साथ मिलकर पुलिस वालों से ही मारपीट करने लगा। सिपाही शिवाकांत चोटिल हो गया। आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस टीम के साथ मारपीट की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। उपनिरीक्षक चंद्रपाल की तहरीर पर जालम कुशवाहा निवासी ग्राम सौंरई व राजू सहरिया निवासी ग्राम अमौदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed