फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Attendance will be recorded thrice in BA schools

Lalitpur News: बा विद्यालयों में तीन बार दर्ज की जाएगी हाजिरी

Sat, 01 Jun 2024 04:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Attendance will be recorded thrice in BA schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं और स्टाफ की अब नए शैक्षिक सत्र में दिन में तीन बार उपस्थिति दर्ज की जाएगी। प्रतिदिन सुबह, दोपहर और रात को उपस्थिति दर्ज कर इसका ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर भेजा जाएगा।
गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की लड़कियों को निशुल्क आवासीय शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। जिले में छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं और स्टाफ के अनुपस्थित रहने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। इसे देखते हुए शासन ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। अब इन विद्यालयों में प्रतिदिन दिन में तीन बार छात्राओं, शिक्षिकाओं और स्टाफ की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। यह उपस्थिति सुबह, दोपहर और रात में दर्ज होगी।
विज्ञापन

तीनों बार की उपस्थिति को शासन द्वारा संचालित प्रेरणा पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। जांच टीमें समय समय पर इन विद्यालयों की जांच करेंगी और अनुपस्थित शिक्षिकाओं व स्टाफ का वेतन काटा जाएगा। हास्टल की सुविधा के बावजूद छात्राएं अनुपस्थित रह रही हैं तो अभिभावकों से पूछताछ की जाएगी और विद्यालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर नए शैक्षिक सत्र में इस प्रक्रिया को लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed