फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Attempted assault on policemen who came to stop the dispute, report filed against 30

Lalitpur News: विवाद रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों से मारपीट का प्रयास, 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Dec 2022 07:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Attempted assault on policemen who came to stop the dispute, report filed against 30
ललितपुर। दो पक्षों में हो रहे विवाद को रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ कुछ लोगों ने धक्कामुक्की की। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट का प्रयास किया। जानकारी पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं सात नामजद समेत 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत चौकी सदर प्रभारी साबिर अली को मंगलवार की देर शाम सूचना मिली कि मोहल्ला गोविंद नगर में रास्ते में भूसा डालने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी कुछ पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां जुबैद खां पुत्र असलम खां, असलम खां पुत्र रफीक खां, बबलू खां पुत्र रफीक खां, अभिजीत पुत्र राजूराजा और दूसरे पक्ष से दिनेश यादव पुत्र ओम प्रकाश, सतेंद्र यादव पुत्र जगत सिंह, जय हिंद पुत्र जगत सिंह में विवाद हो रहा था। दोनों पक्षों से करीब 10-15 लोग एक-दूसरे से मारपीट कर रहे थे। जिस पर चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने और उग्र होकर पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की करने लगे। कुछ लोगों ने तो मारपीट तक का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करते हुए वहां से हटाया। पुलिस ने सात नामजद सहित 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने चार आरोपी जुबैद खां, असलम खां, दिनेश और सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद नगर में भूसा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। सूचना पर कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। चौकी सदर प्रभारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अवध नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed