{"_id":"64f8d1ff9efedf1dd20b554b","slug":"attempt-to-ram-tractor-on-mining-officers-vehicle-stones-thrown-taldehate-news-c-131-1-sjhs1010-3283-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खनन अधिकारी की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खनन अधिकारी की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, फेंके पत्थर
Thu, 07 Sep 2023 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पकड़ने के लिए कर रहे थे ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा, दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन माफियाओं ने अवैध खनन पकड़ने पहुंचे जिला खान अधिकारी की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। दबंगों ने पत्थरों से सरकारी वाहन पर हमला किया और बाद में बालू से भरे ट्रैक्टर भगा ले गए। जिला खनन अधिकारी अमितोष वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस को दी तहरीर में जिला खनन अधिकारी ने बताया कि छह सितंबर की सुबह वह होमगार्ड अखलेख कुमार और गनेश प्रसाद के साथ भ्रमण पर थे। उसी दौरान उन्हें एक ट्रैक्टर ट्रॉली तालबेहट तहसील के समीप मिली। जिसमें मौरंग भरी थी, उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। ट्रैक्टर चालक ने एक दुकान के बाहर लगे टिनशेड को टक्कर मार कर गिरा दिया। इसके बाद उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली का तालबेहट तहसील के पास स्थित पेट्रोल पंप से पिपरई गांव तक लगातार पीछा किया। इस दौरान चालक ने जैक खोलकर गाड़ी के ऊपर मौरंग गिराने की कोशिश की। उसके सह चालक ने बाइक से उनकी गाड़ी का पीछा किया। तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी सरकारी गाड़ी पर पत्थर भी फेंके। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को खेतों के रास्ते भगा ले गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीछा करने एवं ट्रैक्टर ट्रॉली रुकवाने के दौरान कई बार उन लोगों ने गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि ट्रैक्टर ट्रॉली गजेंद्र सिंह बुंदेला निवासी ग्राम पिपरई तहसील तालबेहट की है। सह चालक संजू यादव निवासी पिपरई तालबेहट की मदद से ट्रॉली में भरी मौरंग गिराई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।