{"_id":"dc55c123c0b4545875b2fa3c7529806f","slug":"attampt-to-suicide-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा ने एनएचएम ऑफिस में जहरीला पदार्थ खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा ने एनएचएम ऑफिस में जहरीला पदार्थ खाया
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 02 Oct 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गांव में दूसरी आशा कार्यकत्री के चयन से क्षुब्ध होकर एक आशा कार्यकत्री ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आफिस में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशा कार्यकत्री ने विभागीय अफसरों पर नई आशा कार्यकत्री के चयन में मनमानी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्राम पंचायत दावनी में कार्यरत आशा कार्यकत्री आशा यादव बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत दावनी के ग्राम चौसा व बरदेही में आशा का चयन नहीं किए जाने का पत्र लेकर सिविल लाइंस स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय पहुंची। प्रार्थना पत्र के साथ ही उसने ग्राम पंचायत प्रधान की ओर से लिखा गया पत्र भी सौंपा, जिसमें नई आशा कार्यकत्री के चयन के लिए ग्राम पंचायत में कोई प्रस्ताव पारित नहीं होने की बात लिखी हुई थी। इसके बाद भी नई आशा कार्यकत्री का चयन किए जाने पर आपत्ति जताते हुए उसने प्रभारी डीपीएम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) विजय सिंह के समक्ष जहरीला पदार्थ निकालकर खा लिया।
इस दौरान आशा कार्यकत्री ने आरोप लगाए कि अवैध पैसा लेकर विभागीय अफसर नई आशा कार्यकत्री का चयन कर रहे हैं। उसने बताया कि गांव की जनसंख्या 1,171 है और नई आशा का चयन 1,200 से 1,500 की आबादी पर किया जाता है। कार्यकत्री की हालत बिगडने पर प्रभारी डीपीएम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
नई जनसंख्या के आधार पर जनपद में नई आशा कार्यकत्रियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। ग्राम पंचायत दावनी की आबादी 1,090 हो गई है। इस कारण नई आशा का चयन किया गया है। इसमें मनमानी के आरोप बेबुनियाद हैं।
- डा. सत्येंद्र कुमार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ललितपुर।