{"_id":"5caa515bbdec22146325af82","slug":"attackk-on-womann","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता को पहुंची महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता को पहुंची महिला पर किया हमला
Mon, 08 Apr 2019 01:06 AM IST
Pragyan dubey
lalitpur
lalitpur
Published by: Pragyan dubey
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित होने वाले ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ में समझौते के लिए पहुंची एक महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला कर लिया, जिससे महिला के हाथों में चोट लग गई। हमला करने वाले को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बिरधा चौकी अंतर्गत ग्राम कुमरौल निवासी एक व्यक्ति का कई दिनों से पत्नी से मनभेद के चलते विवाद चल रहा था। करीब 15 दिन पूर्व पति ने मारपीट की थी, जिससे महिला अपने मायके में बुआ के घर चली गई थी। इसके बाद भी पति परेशान करता रहा तो उसने पुलिस में शिकायत की। महिला को पुलिस लाइन में संचालित होने वाले प्रोजेक्ट नई किरण में समझौता के लिए बुलवाया गया। महिला ने सदस्यों को समस्या बताई, लेकिन उसका पति नहीं पहुंचा। पुलिस लाइन के बाहर अपनी पत्नी के बाहर निकलने का इंतजार करता रहा। महिला केे बाहर निकलते ही उसने पत्नी के पेट में चाकू मारने का प्रयास किया, पर महिला ने बचाव करते हुए चाकू पकड़ लिया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई और खून बहने लगा। यह देख आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने कोतवाली प्रभारी को इस मामले में शिकायती पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चार दंपति फिर हुए एक
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें चार मामलों में दोनों पक्षों के पहुंचने पर नई किरण के सदस्यों द्वारा समझाने पर सुलह कराई गई। सभी परिवारों के पति-पत्नी आपस में रहने को राजी हो गए और खुशी-खुशी एक साथ अपने घर रवाना हुए। यहां सात मामलों में अगली तारीख दी गई। जबकि 11 मामलों में एक पक्ष आया, जिस वजह से अगली तिथि दे दी गई। इस मौके पर महिला निरीक्षक ललित कुुमारी, महिला आरक्षी सरिता मौर्या, सरोज निषाद, अजय बरया, डॉ. जनक किशोरी शर्मा, सुधा कुशवाहा, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. एसपी पाठक उपस्थित रहे।