फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Attack with sticks and sticks in Ambedkar procession, half a dozen injured

Lalitpur News: आंबेडकर शोभायात्रा में लाठी-डंडों से हमला, आधा दर्जन घायल

Tue, 16 Apr 2024 04:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Attack with sticks and sticks in Ambedkar procession, half a dozen injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/मड़ावरा। डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर निकली शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों ने इसमें शामिल लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम हंसरी में रविवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई थी, इसमें शामिल लोगों पर अराजक तत्वों ने लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर मारपीट की। करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। अचानक हुई घटना से लोग यहां-वहां भागने लगे। शोभायात्रा के साथ चल रही पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। क्षेत्राधिकारी मड़ावरा मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे। सोमवार को भी गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

–-------
सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हंसरी के राजेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुष्पेंद्र सिंह, संजू सिंह, मनोहर राजा, छोटेराजा, राजन सिंह, दुर्जन सिंह, दिग्विजय सिंह ने शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। हमले में वह और उसके साथी ऊदल, योगेश, अरविंद, मनीराम, जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल
मड़ावरा पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
------
आरोपियों पर दोबारा मारपीट करने का आरोप
इस मामले में नामजद तीन आरोपियों पर गांव के ही अजय ने मारपीट का आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि सोमवार सुबह जब वह खेत में महुआ बीन रहा था तब तीन आरोपी छोटे राजा, मनोहर सिंह, संजू राजा ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।

---------
पूर्व में पंचायत चुनाव में हुआ था विवाद
हंसरी में दो पक्षों के बीच विवाद की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। गांव में तनाव पूर्ण स्थिति होने पर करीब डेढ़ माह तक पुलिस तैनात रही थी।
-------
सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस मौजूद है।
आरके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed