फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   attack on farmer leader

किसान यूनियन के नेता पर जानलेवा हमला, झांसी रिफर

Fri, 13 Mar 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
attack on farmer leader
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला रावतयाना में सागर रोड पर एक किसान नेता को रोककर आठ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल किसान नेता को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेलनगर सागर रोड निवासी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल रात करीब नौ बजे मोहल्ला रावतयाना में सागर रोड स्थित एक शादी घर के पास मौजूद थे, तभी गोविंदनगर कॉलोनी निवासी और इलाइट निवासी आठ लोग आए और उनके ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान हाकियों और लोहे की राड से उन पर हमला किया गया। जिसमें उन्हें कई जगह घातक चोटें आईं। सिर में कई चोटें, हाथों- पैरों में फ्रैक्चर एवं मुंह का एक जबड़ा व दांत टूट गए। पीछे से आ रहे जहीर व गनेश ने बीच-बचाव किया, जिस पर वह उसे गाली-गलौज करते हुए आगे मौका मिलने पर जान से खत्म करने की धमकी देते भाग गए। इस मामले में घायल किसान नेता को जिला अस्पताल में उपचार को ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कपूर सिंह की तहरीर के आधार पर चार नामजद मोहल्ला रावतयाना निवासी बंटी सिंधी, करीम, नदीपुरा निवासी अमर यादव, इलाइट निवासी ऋषिराजा एवं चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed