{"_id":"65c91f6d492837e94c0ca914","slug":"atharva-super-king-defeated-pathan-warriors-by-49-runs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-110207-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अथर्व सुपर किंग ने पठान वॉरियर्स को 49 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अथर्व सुपर किंग ने पठान वॉरियर्स को 49 रन से हराया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। स्पोर्ट स्टेडियम में स्व. राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में अंडर 14 ललितपुर टीवीएस प्रीमियर लीग में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में अथर्व सुपर किंग ने पठान वॉरियर्स को 49 रन से हराया। दूसरे मैच में शिवाय सुपर किंग ने हैमर जिम को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। प्लेयर ऑफ़ द मैच धारांश जैन व योगेश पाठक घोषित किए गए।
पहले मैच में अथर्व सुपर किंग ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। पठान वॉरियर्स के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 119 रन ही बना सके। अथर्व सुपर किंग ने 49 रन से लीग मैच जीत लिया। अथर्व सुपर किंग के ऑल राउंडर धारांश जैन ने नॉट आउट 92 रन बनाए, जिससे वह प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किए गए।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर हैमर जिम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। शिवाय सुपर किंग के बल्लेबाजों ने 13.3 ओवर में एक विकेट खोकर 128 रन बनाए और नौ विकेट से लीग मैच जीत लिया। योगेश पाठक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 73 रन बनाकर नॉट आउट रहे। वह प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किए गए। निर्णायक में सौरभ नायक, प्रियंक, स्कोरर धर्मेंद्र कुमार व सिद्धार्थ जैन और कमेंट्रेटर मोहन पेंटर रहे। इस दौरान आयोजन कमेटी में मोहम्मद नसीम, पवन परमार, शत्रुघ्न यादव, रत्नेश दीक्षित, राम प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र बुंदेला, पीएस परमार, विजय निरंजन, धर्मेंद्र गोस्वामी, नेहाल राजपूत, राज कौशिक, बृजबिहारी मिश्रा, ध्रुव बुंदेला आदि मौजूद रहे।