फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   atal bihari vajpai

पीएम से इस्तीफा देते समय अटल जी ने दिया था भावुक इस्तीफा

Mon, 17 Aug 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpai
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यर्पण करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को आज जिला कार्यालय पर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिस समय अटल जी ने इस्तीफा दिया था, उस समय उनका काफी भावुक भाषण था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि अटल जी एक युग के गवाह और साक्षी हैं। श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत ने कहा कि अटल जी ने सदैव कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि बिना फल की इच्छा के संघर्ष करते रहो, निश्चित रूप से मंजिल प्राप्त होगी। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि उन्हें वर्ष 1989 के चुनाव में अटल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ था, जव उनकी सभा तुवन मैदान पर हुई थी। उनकी कविताओं ने निरंतर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन ने कहा कि वे सौभाग्यशाली रहे हैं कि उन्हें कई बार इस महान विभूति का सानिध्य मिला है। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास, देवेंद्र गुरु, दुर्ग प्रताप सिंह लोधी, अभिमन्यु लोधी, अवतार सिंह अंडेला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed