{"_id":"6a88a67ac0bea1712403beb9","slug":"assistant-teacher-and-shiksha-mitra-found-absent-during-bsas-inspection-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-161734-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बीएसए के निरीक्षण में सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बीएसए के निरीक्षण में सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विद्यालयों के शैक्षिक स्तर को परखने के लिए शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रत्नेश कुमार ने बिरधा और जखौरा ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों पर कार्रवाई की गई। वहीं संतोषजनक प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की सराहना की गई।
बीएसए जखौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खडेरा पहुंचे, यहां पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक कादंबरी उपस्थित मिलीं, जबकि सहायक अध्यापक नीति साहू बाल्य देखभाल अवकाश पर थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से पुस्तकें पढ़वाईं, शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया। इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय खडेरा का भी जायजा लिया। यहां पर सत्रीय परीक्षा में समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश शिक्षकों को दिए।
इसी क्रम में बीएसए बिरधा के प्राथमिक विद्यालय सतरवांस पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने विद्यालय देर से खुलने और शिक्षकों के समय पर न आने की शिकायत की। चूल्हे पर भोजन बनाता मिला। वहां सहायक अध्यापक नेहा पुलैया और शिक्षामित्र विंद्रावन अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय परिसर में गंदगी देखकर बीएसए ने नाराजगी जताई। उन्होंने सहायक अध्यापक नेहा पुलैया का एक दिन का वेतन और शिक्षामित्र विंद्रावन का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। हालांकि, उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरवांस में सभी बच्चे ड्रेस में मिले और उनका शैक्षिक स्तर भी संतोषजनक रहा।
विज्ञापन
नयागांव प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। बच्चों ने सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक राघवेंद्र सिंह और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।