फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   assential certificate released, gov medical collage

राजकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन को शासन ने जारी किया एसेंशियल सर्टिफिकेट

Mon, 27 Sep 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
assential certificate released, gov medical collage
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेशकुमार ने बताया है कि जनपद के झांसी रोड़ स्थित ग्राम अमरपुर में प्रदेश सरकार ने 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए अनिवार्यता प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में 2022-23 शासन के अप्रूवल के बाद अस्थाई एडमिशन शुरू होंगे। प्रिंसिपल झांसी मेडिकल कॉलेज को राजकीय मेडिकल कॉलेज ललितपुर का नोडल अधिकारी/ प्रिंसिपल नामित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि किसी भी राजकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन लिए शासन द्वारा एसेंसियल सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जिसमे मेडिकल कॉलेज के संचालन हेतु वांछित निर्धारित मानकों का विवरण अंकित होता है। इस आशय का एसेंशियल सर्टिफिकेट चिकित्सा शिक्षा खंड उत्तर प्रदेश द्वारा जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन हेतु जारी कर दिया गया है जिसमें पहले से मौजूद संस्थानों की संख्या, उपलब्ध सीटों की संख्या या सालाना पेश होने वाले डॉक्टरों की संख्या, सरकारी सेवा में डॉक्टरों की संख्या, चिकित्सा महाविद्यालय रिक्त पदों की संख्या और ग्रामीण/कठिन क्षेत्रों में चिकित्सा से संबंधित पदों की संख्या, डॉक्टर जनसंख्या अनुपात, पंजीकृत चिकित्सकों की संख्या, डॉक्टर-मरीज में सुधार के लिए अनुपात, चिकित्सक - रोगी अनुपात हासिल करने का प्रस्ताव आदि के संबंध में मानक निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना एवं जिला चिकित्सालय को 500 बेड में उच्चीकृत किए जाने हेतु शासन को प्रमाण पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि अगले सत्र से ही जनपद में चिकित्सा शिक्षा प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed