{"_id":"590f73954f1c1b5054851418","slug":"asm-adm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने कुएं पर रखवाए खंभे, एडीएम ने हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने कुएं पर रखवाए खंभे, एडीएम ने हटवाए
lalitpur
Updated Mon, 08 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शाही रोड पर बने कुएं से अतिक्रमण हटाकर एसडीएम द्वारा वहां बनवाए जा रहे खंभों का कार्य आपत्ति आने के बाद एडीएम ने शनिवार देर रात को रुकवा दिया। हालांकि, हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत अवैध कब्जा हटाने और कुएं के खंभे बनाने के लिए एडीएम ने ही एसडीएम से कहा था। बता दें कि अमर उजाला ने 29 अप्रैल को ‘अतिक्रमण और कब्जे में गुम हो गए कुएं’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन जागा।
शनिवार की रात करीब दस बजे एसडीएम सदर रमेश चंद्र तिवारी ने स्टेट बैंक के पास स्टेशन रोड पर बने सार्वजनिक कुुएं के सात खंभों को जेसीबी मशीन की मदद से चारों ओर निर्धारित स्थान पर रखवाए। गौरतलब हो कि यह खंभे कुछ महीनों पहले अज्ञात लोगों द्वारा अतिक्रमण करने के उद्देश्य से कटवा दिए गए थे। एसडीएम द्वारा अभी सात पिलर ही रखवाए गए थे कि एडीएम के आदेश पर आठवां और आखिरी पिलर रखने का काम रोक दिया गया। हालांकि, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि हाइकोर्ट के कुओं को कब्जा व अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश के क्रम में यह पिलर रखने का कार्य करवाया गया है। लेकिन एक आपत्ति आने के बाद यह कार्य रोक दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी स्तर से बैठक कर कुओं को कब्जा मुक्त करने की रणनीति तैयार की जाएगी। जिलाधिकारी के आदेश पर कुओं पर कब्जा या अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि, शनिवार की रात को स्टेट बैंक के कुुआ के चारों ओर खंभे रखवाना और फिर एक पिलर छोड़ देना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।