फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Asked for money to drink alcohol, attacked the youth with a rod when refused

Lalitpur News: शराब पीने को मांगे रुपये, मना करने पर युवक पर रॉड से किया हमला

Sat, 12 Apr 2025 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Asked for money to drink alcohol, attacked the youth with a rod when refused
- तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक पर रॉड से हमलाकर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी प्रिंस ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उसका छोटा भाई आयुष तुवन मंदिर के पास अपने दोस्त के साथ बाइक सुधरवाने आया था। इसी दौरान विनय यादव निवासी तालाबपुरा, राजा भैया, गुल्लू अपने दो साथियों के साथ आया। आरोपियों ने आयुष को पकड़कर शराब पीने के लिए दो हजार रुपये की मांग की। मना किया तो आरोपी विनय यादव ने लोहे की रॉड से आयुष पर हमला करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। हमले में आयुष घायल होकर गिर गया। आसपास लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित भाई ने तहरीर में बताया कि आरोपी आपराधिक किस्म के युवक हैं, उनसे उसे व उसके परिवार वालों को जानमाल का खतरा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed