फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ashvika winner in sub junior girls, Diwa Sharma runner up

Lalitpur News: सब जूनियर बालिका में अश्विका विजेता, दीवा शर्मा उपविजेता

Mon, 27 May 2024 03:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Ashvika winner in sub junior girls, Diwa Sharma runner up
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। लायंस क्लब ललितपुर ग्रेटर के तत्वावधान में दो दिवसीय हीरो कप चैंपियनशिप बैडमिंटन प्रतियोगिता जमील सर एकेडमी में आयोजित हुई। रविवार को बैडमिंटन एकल, युगल और मिक्स युगल खिलाड़ियों में विजेता और उप विजेता को पुरस्कृत किया गया।
सब जूनियर बालिका वर्ग में अश्विका रजक विजेता व दीवा शर्मा उपविजेता रहीं। सब जूनियर एकल बालक वर्ग में आराध्य अग्रवाल विजेता व विराट शर्मा उपविजेता रहे। जूनियर बालिका एकल वर्ग में महक खान विजेता व आशी शर्मा उपविजेता रहीं। जूनियर बालक एकल वर्ग में शौर्य श्रीवास्तव विजेता व अभिनव वर्मा विजेता रहे। सीनियर बालिका एकल वर्ग में अर्शिका एंजेल खान विजेता एवं नैंसी भार्गव विजेता रहीं। सीनियर बालक एकल वर्ग में रोहित सोनी विजेता व शिखर प्रताप सिंह विजेता रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालिका युगल वर्ग में महक खान व आशीष शर्मा की जोड़ी विजेता व अलीना खान व अलीशा खान की जोड़ी उपविजेता रही। सीनियर युगल बालिका वर्ग में अर्शिका खान व समृद्धि विश्वकर्मा की जोड़ी विजेता एवं सुरभि पटेल व नैंसी भार्गव की जोड़ी उप विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग में रोहित सोनी व सार्थक की जोड़ी विजेता एवं शिवांश श्रीवास्तव व यथार्थ चतुर्वेदी की जोड़ी उप विजेता रही। सीनियर मिक्स डबल्स की जोड़ी रोहित सोनी व मुस्कान पाटकर ने सुरभि पटेल व अरिहंत जैन की जोड़ी को हराकर मिक्स युगल का खिताब जीता।जूनियर मिक्स डबल्स में अश्विका रजक व आराध्य अग्रवाल की जोड़ी ने विकरण सिंघाई व इल्म खान की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि लाइंस क्लब गवर्नर सन्मति सराफ ने ध्वज वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है। भविष्य में बड़े स्तर पर बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित कराएंगे। जो गरीब खिलाड़ी हैं, उन्हें खेल में आगे बढ़ाने के लिए अभ्यास करने आदि में सहायता भी उपलब्ध कराएंगे। अध्यक्ष लायन राहुल गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी के बाद भी बच्चों में खेलने का हौसला देखते ही बनता है। मुख्य प्रशिक्षक जीशान, महिला प्रशिक्षक सुरभि पटेल, सहायक प्रशिक्षक अहफाज खां व सहयोगी प्रशिक्षक रोहित सोनी की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करने को कहा। कार्यक्रम में सचिव मनोज जैन, जोन चेयरपर्सन लायन रविंद्र आलिया, लायन राजेंद्र गुप्ता, आदर्श श्रीवास्तव, कैलाश अग्रवाल, चंचल जैन, दिनेश शर्मा, विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन शायर जहीर ललितपुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed