फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   As long as there is sun and moon, the name of Bade Dau will remain...

Lalitpur News: जब तक सूरज चांद रहेगा, बड़े दाऊ का नाम रहेगा...

Sat, 01 Apr 2023 12:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
As long as there is sun and moon, the name of Bade Dau will remain...
ललितपुर। जिले की राजनीति के पुरोधा पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुई पैतृक गांव डोंगराकलां पहुंची। जहां बड़े बेटे चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, गुड्डू राजा ने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों के आंसू नहीं थमे। वहीं अंतिम यात्रा में जब तक सूरज चांद रहेगा, बड़े दाऊ का नाम रहेगा के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

जिले की राजनीति के सुजान कहे जाने वाले सुजान सिंह बुंदेला का बृहस्पतिवार को 79 वर्ष की उम्र्र में निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा शहर में निकाली गई। पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर को खुले वाहन में तिरंगे में लपेटकर रखा गया। अंतिम यात्रा सिविल लाइन स्टेशन रोड स्थित उनके आवास से शुरू होकर शहर के मुख्यमार्गों से निकली। जगह-जगह लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इसके बाद अंतिम यात्रा पैतृक गांव डोंगराकलां पहुंचीं। सांसद के पार्थिव शरीर को सबसे पहले पैतृक आवास पर ले जाया गया। जहां उनकी पत्नी, बेटे, बहू, बेटियाें और नातियों ने अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैतृक आवास से उनकी अंतिम यात्रा उनके पैतृक बगीचे में ले जाई गई। बगीचे में पुलिस व प्रशासन ने पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। साथ ही कई पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्रियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके बड़े बेटे चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने मुखाग्नि दी।
--------------------
परिवार को एक कर गए, भाई-बेटे एक साथ दिखे
पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के परिवार में काफी समय से बेटे और भाई भतीजों के बीच दूरियां थीं। लेकिन उन्होंने हमेशा परिवार की एका पर बल दिया। वह समय समय पर सभी भाई भतीजों को समझाते हुए एक करने का प्रयास करते रहे और वह इसमें सफल भी हुए। उनके अंतिम समय में सभी भाई व भतीजे उनके बेटे के साथ नजर आए।
कई नेता रहे मौजूद
अंतिम यात्रा में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह लोधी, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष संजीव चौरसिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, सपा विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, सपा से पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर यादव, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक टीकमगढ़ यादवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सतीश जतारिया(बबीना), विधायक चंदेरी गोपाल सिंह उर्फ डग्गी राजा, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह, झांसी सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के, गंगादास महाराज, महंत रामलखनदास महाराज, छोटे भाई पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह बुंदेला, पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला सहित हजारों लोग शामिल रहे।
दो किलोमीटर तक चला गाड़ियों का काफिला
पूर्व सांसद की अंतिम यात्रा शहर से उनके पैतृक गांव के लिए रवाना हुई तो उनकी शव यात्रा के पीछे करीब दो किलोमीटर लंबा गाड़ियों का काफिला साथ चला। सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े लोगों ने अपने नेता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
परिवार के साथ गांव भी रोया
पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव डोंगराकलां पहुंचा तो वहां उनके परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें देख गांव की महिलाएं भी रोती बिलखती रहीं। परिवार से जुड़े ग्रामीण भी उन्हें याद करके रोते दिखे।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के निधन की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव को निर्देश देकर पैतृक गांव पुष्पचक्र लेकर भेजा। जिलाध्यक्ष ने पुष्पचक्र अर्पित कर परिजनों को पार्टी नेता और अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से शोक पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed