फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   as long as life is not lost in life the hymn

जब तक जीवन में प्राण, नहीं छूटे भक्ताम्मर

Sat, 04 Dec 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
as long as life is not lost in life the hymn
प्रभु की भक्ति में झूमते भक्तगण - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुए अनंतकालीन भक्ताम्मर की 10वीं वर्षगांठ आर्यिका आदर्शमति माता ससंघ के सानिध्य में धर्मालुजनों ने प्रभावना पूर्वक पूजन विधान के साथ शुरू की। विधान पुर्याजक परिवार ने अभिनंदननाथ प्रभु के सम्मुख शांतिधारा का पुण्यलाभ लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह भक्ताम्मर पाठ के पुर्ण्याजक परिवार निर्मल कुमार जैन, अमित कुमार जैन, जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, सिंघई देवेंद्र कुमार श्रीष कुमार सिंघई, महेंद्र कुमार जैन, अनिल कुमार अंकुर जैन, अखिलेश कुमार टिल्लू, अरविंद कुमार, सौरभ कुमार, गौरव, कमलावाई मातेश्वरी विजय कुमार बंटी, प्रकाश जैन नारियल वाले, आनंद कुमार ममता जैन कुडावनी, राजमल संतोष जैन, कंछेदीलाल, अनिल कुमार जैन, जितेंद्र कुमार ज्योति नजा परिवार, ताराचंद विमल कुमार राजीव कुमार, राजेंद्र जैन अंकित थनवारा, सुधाकलश महिला मंडल ने भक्ताम्मर विधान करने का सौभाग्य अर्जित किया जिसकी धार्मिक क्रियाएं नरेंद्र जैन एवं आनंद जैन , नीरज मोदी ने सम्पन्न कराईं। विधान आयोजन पंडाल में प्रभु के समोवशरण में विराजित मंडलों के माध्यम से ब्रहमचारी मनोज भैया के मार्गदर्शन में हुआ। विधान के शुरू में आचार्य विद्यासागर महाराज एवं मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की संगीतमय पूजन हुई, जिसका संयोजन सुधाकलश मंडल ने किया।
विज्ञापन

यहां आर्यिका आदर्शमति माता ने धर्म की महिमा बताते हुए पुण्य का कारण बताया। उन्होंने कहा कि भक्ताम्मर से जीवन में शांति की अनुभूति होती है। इसके माध्यम से अनेकों का उद्धार हुआ है। उन्होंने ललितपुरवासियों को अखंड भक्ताम्मर पाठ को सातिशय पुण्य का कारण बताते हुए कहा कि जव तक जीवन में प्राण रहे यह भक्ताम्मर न छूटे, ऐसा संकल्प करना चाहिए। जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने सहयोगियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक राजेंद्र जैन, मोदी पंकज जैन पार्षद, मनोाज जैन बबीना, शीलचंद अनौरा ज्ञानचंद इमलिया, अखिलेश, कपूरचंद, भगवानदास, अक्षय अलया, सतीश नजा, अशोक, जय महोली, विनोद कामरा, जिनेंद्र जैन रजपुरा, जिनेंद जैन, सुधीर जैन आदि मौजूद रहे। सायंकाल संगीतमय भक्ताम्मरजी की आरती हुई, जिसमें भक्ति में श्रद्धालुजन झूमे और प्रभु की भक्ति की। संचालन महामंत्री डा. अक्षय टड़ैया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed