फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Art class in elementary mathematics no- Admishn

कला वर्ग के प्रारंभिक गणित में नो-एडमीशन

Mon, 11 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Art class in elementary mathematics no- Admishn
school, jhansi news - फोटो : demo
ललितपुर। शहर के श्री वर्णी जैन इंटर कालेज में नौंवी कक्षा में कला वर्ग में महत्वपूर्ण विषय प्रारंभिक गणित में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन


जुलाई माह शुरू होते ही विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। वर्णी कालेज में नौंवी कक्षा में छात्रों को कला, विज्ञान व कॉमर्स वर्ग में प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है। कला वर्ग में विद्यालय में शासन स्तर से हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला और प्रारंभिक गणित विषय में प्रवेश देने की व्यवस्था है। लेकिन, विद्यालय प्रशासन की मनमानी के कारण छात्रों को नौंवी कक्षा के कला वर्ग में प्रारंभिक गणित विषय में प्रवेश के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



स्थिति यह है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा कला वर्ग में प्रारंभिक गणित विषय न देकर कॉमर्स वर्ग में उसी विषय में प्रवेश दिया जा रहा है। इससे छात्रों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि शासन स्तर पर इस प्रकार का कोई आदेेश दिया गया हो अथवा नौंवी कक्षा में कला वर्ग में प्रारंभिक गणित विषय पर रोक लगाई गई हो, लेकिन विद्यालय प्रशासन की मनमानी के कारण छात्रों को कला वर्ग में प्रारंभिक गणित विषय में प्रवेश के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकांश छात्र कॉमर्स वर्ग में प्रारंभिक गणित विषय में प्रवेश की इच्छा जता रहे हैं। इस कारण विद्यालय द्वारा नौंवी कक्षा में छात्रों को कॉमर्स वर्ग में प्रारंभिक गणित विषय में प्रवेश दिया जा रहा है। यदि छात्र चाहे तो उसे कला वर्ग में भी प्रारंभिक गणित में प्रवेश दिया जाएगा। 

- अजब सिंह
प्रधानाचार्य

नौंवी कक्षा के कला वर्ग में प्रारंभिक गणित किसी भी विद्यालय में समाप्त नहीं की किया गया है। यदि किसी विद्यालय में छात्रों को उनकी इच्छानुसार प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, तो उस विद्यालय पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रचूड दुबे
जिला विद्यालय निरीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed