फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Arrival of urad and moong decreased in the market

Lalitpur News: मंडी में उड़द और मूंग की आवक घटी

Thu, 19 Sep 2024 05:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Arrival of urad and moong decreased in the market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बारिश का असर नवीन गल्ला मंडी में देखने को मिल रहा है। जहां पहले 10 क्विंटल उड़द प्रतिदिन आती थी, वहीं अब आवक एक क्विंटल प्रतिदिन रह गई है। अधिकांश उड़द दागी होने से किसानों को फसल का वाजिब मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।
मंडी में दो सप्ताह पहले जहां उड़द 6000- 8500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, लेकिन उड़द दागी हो जाने से दाम घटकर 5000-8000 पर आ गया है। मूंग के दाम भी गिर गए हैं। पैदावार कम होने से मंडी में आवक कम हो गई है। सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 10 हजार क्विंटल उड़द आती थी लेकिन अब गिनी चुनी दुकानों पर ही उड़द दिख रही है। आढ़तियों का कहना है कि फसल खराब होने का असर मंडी पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी में लगभग 1000 क्विंटल उड़द की आवक हुई, लेकिन अच्छी किस्म न होने के कारण मात्र 5000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल के दर पर बिक्री हुई। गल्ला व्यापार संगठन के अध्यक्ष संजीव जैन ने बताया कि यहां से उड़द और मूंग तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सहित कुछ अन्य मंडियों में भेजा जाता था, लेकिन इस बार उत्पादन गिरने से असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
15 दिन में तुलनात्मक दाम प्रति क्विंटल
फसल - पहले - अब
मूंग - 6500 - 7500
उड़द - 8500 - 8000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed