{"_id":"6629886c4759bdb8910c6544","slug":"arrival-at-centers-decreased-as-wheat-procurement-started-in-galla-mandi-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113750-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गल्ला मंडी में गेहूं की खरीद शुरू होते ही केंद्रों पर घटी आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गल्ला मंडी में गेहूं की खरीद शुरू होते ही केंद्रों पर घटी आवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में बीते दिनों व्यापारियों पर लगाई गई गेहूं खरीद की रोक अब हटा ली गई है। व्यापारियों के यहां खरीद शुरू होते ही सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक कम हो गई है। महज पांच से छह सौ मीट्रिक टन ही गेहूं आ रहा है।
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने व क्रय केंद्र पर खरीद का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए बीते सप्ताह जिला प्रशासन ने मंडी में व्यापारियों को गेहूं खरीदने से रोक दिया था। मंडी में आने वाले गेहूं को क्रय केंद्र पर डलवाया जा रहा था। इसके लिए तत्काल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा की गई थी। मंडी में खरीद बंद होने से क्रय केंद्र पर आवक अधिक हो रही थी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन लगभग दो हजार मीट्रिक टन की खरीद की जा रही थी। इससे लग रहा था कि लक्ष्य की प्राप्ति हो जाएगी, लेकिन अब व्यापारियों को खरीद की अनुमति दे दी गई है। ऐसे में महज पांच से छह सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पा रही है। अब तक कुल खरीद 10106 मीट्रिक टन हो सकी है।
-- -
मंडी में व्यापारियों द्वारा खरीद शुरू कर दी गई है। क्रय केंद्र पर प्रतिदिन पांच से छह सौ मीट्रिक टन की खरीद हो रही है। - आरके त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी