फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   arrested ilegal wine

अवैध शराब पकड़ी

Sun, 22 Sep 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
arrested ilegal wine
police - फोटो : demo
तालबेहट। कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलॉस टीम ने शनिवार को हरियाणा से लाई गई 50 लाख की शराब पकड़ी। शराब ट्रक, कार और वैन से बरामद की गई। इस दौरान झांसी निवासी दो आरोपी पकड़े गए जबकि पांच मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की ट्रक व अन्य वाहनों से हरियाणा से शराब लाई जा रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता और सीओ देवेंद्र सिंह को लगाया। इसके बाद कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी दी। टीम तेरई फाटक पुलिस चौकी के पास खड़ी होकर वाहनों का इंतजार करने लगी। इस पर ट्रक, कार और एक वैन आती दिखाई दी तो पुलिस ने उनको रोकने का इशारा किया। इस पर वाहन रोककर चालक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो वाहनों के चालकों को पकड़ लिया जबकि पांच मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक से 945 पेटी, बिना नंबर की वैन से 20 पेटी, कार से दस पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 8700 रुपये भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि मौके से झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के गांव टांडा निवासी मानवेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह और झांसी के नई बस्ती निवासी हिमांशु रायकवार पुत्र महेश चंद्र रायकवार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन आरोपी लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू निवासी ग्राम बांसी, आफताब पुत्र अज्ञात निवासी ललितपुर, कुनाल जैन पुत्र अज्ञात निवासी गोविंद नगर ललितपुर एवं दो अन्य अज्ञात फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। उनका कहना है कि पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन

तालबेहट। शराब का जखीरा पकड़ने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने 25 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की है।
तालबेहट। टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, एसओजी प्रभारी राजकुमार यादव, सर्विलांस प्रभारी गुलाम हुसैन के साथ कोतवाली तालबेहट के एसआई बचनेश सिंह गौर, तेरई फाटक चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह, दिनेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, अनूप पटेल, शिवलाल, सुरजीत, सर्विलांस टीम के रविंद्र प्रताप सिंह, रजनी चौहान तथा स्वाट टीम के शत्रुंजय, जायद अली, मनमोहन एवं इमरान साबरी प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed