फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   arogya health fair all medical method

एक ही छत के नीचे मिल रहा तीनों पद्घतियों से इलाज

Mon, 18 Jan 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
arogya health fair all medical method
जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर/ महरौनी। रविवार को जिले में 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला के अंतर्गत एक ही छत के नीचे मरीजों को अलग- अलग एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक शिक्षा पद्धति से उपचार किया गया। इसमें 2,181 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराईं और 130 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर में स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग ने किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेला सराहनीय कार्य है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा व विभिन्न लोक उपकारी योजनायें जनता के बीच पहुंची हैं। बाल विकास व पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण अभियान से संबंधित प्रचार-प्रसार को स्टॉल लगाकर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को जागरूक किया गया। मेला में 1,099 महिलाएं, 736 पुरुष व 346 बच्चोें समेत 2,181 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। 130 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक महरौनी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े स्वास्थ्य केंद्र कुम्हैड़ी, गौना एवं सैदपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। 48 लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कर उपचार किया गया। मेला में चिकित्साधिकारी डा. एमसी गुप्ता, डा. राजेंद्र भूषण पटैरिया, डा. शिव तिवारी, डा. मानवेंद्र, डा. धर्मेंद्र चौरसिया, डा. रूपेश श्रीवास्तव तथा महिला चिकित्सक डा. योगिता राजपूत व डा. प्रियदर्शिनी द्वारा रोगियों का उपचार किया गया। चिकित्साधिकारी डा. एमसी गुप्ता ने कहा कि विभाग की मंशा के अनुरूप हर जरूरतमंद का उपचार एलोपैथिक दवाइयों द्वारा किया जा रहा है। मेला में नोडल अधिकारी डा. राजेश भारती, एसीएमओ डा. डीसी दोहरे, सीडीपीओ नीरज कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अलका वैश्य, रवि कुमार, छाया, अरुण कुमार, मुकेश लिटौरिया, मनोज कुमार, बिपनेश सिंह, मेघा सिंह, गोल्डी कटियार, अजीत वर्मा, चंद्रशेखर, अमित सिंह, विकास रिछारिया, प्रदीप उपाध्याय, सुभाषचंद्र मौर्या, ज्योति सेन, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed