बिरधा। डॉ. सोनेलाल पटेल महाविद्यालय में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। चैंपियनशिप संकुल बिरधा एवं कल्याणपुरा को संयुक्त रूप से दी गई।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में अर्जुन व नमन, 100 मीटर में अंकित व अंशुल, 200 मीटर में अंकित व विक्रम, 50 मीटर बालिका वर्ग में रिंकी व रूबी, 100 मीटर में रिंकी व वर्षा, 200 मीटर में रिंकी व रागिनी क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर कब्बड्डी बालक वर्ग में प्रथम कल्याणपुरा व बिरधा द्वितीय, बालिका वर्ग में जीरोन प्रथम व रजबारा द्वितीय, उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में विजेता कल्याणपुरा व उपविजेता जीरोन, कबड्डी उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में विजेता सिमरधा व उपविजेता कल्याणपुरा, प्राथमिक स्तर पर कबड्डी प्राथमिक में बालकवर्ग में जीरोंन विजेता व उपविजेता कल्याणपुरा, प्राथमिक वर्ग बालिका खोखो में विजेता कल्याणपुरा खो-खो प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में विजेता जीरोंन व कल्याणपुरा उपविजेता, जूनियर बालक वर्ग में प्रथम बिरधा व द्वितीय धौर्रा रहा है। इस मौके पर एनएल शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुधा इंदर सिंह पटेल, विनय ताम्रकार, सीएल पांचाल, विनय रजक, प्रशांत राजपूत, अमित बवेेले, मनीष निरंजन, संदीप नामदेव, शिवशंकर चौहान, आलोक श्रीवास्तव, प्रदीप नायक, यूनिस खान, कमलाकांत राही, गौरीशंकर सेन, सुनील पुरोहित, सचिन निरंजन, विकास जैन, अनूप सैनी, पवन सैनी, मोहम्मद शकील, रविकांत झा, जितेंद्र, आशीष मिश्रा और इंदर सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। एसडीएम, खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटेरिया ने सभी विजयी छात्रों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।