फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   archery association established in lalitpur

जनपद में तीरंदाजी संघ की हुई स्थापना

Tue, 14 Sep 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
archery association established in lalitpur
नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य को जनपद में तीरंदाजी संघ की स्थापना का पत्र सौंपते उप्र तीरंदाजी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में लंबे समय से चल रही तीरंदाजी संघ के स्थापना की मांग शासन ने मंजूर कर ली है। जिसमें उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ ने योगेश राणा को पर्यवेक्षक के रूप में भेजकर जानकारियां उपलब्ध कराईं। नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि अब जिले में उत्कृष्ट खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में चयनित होकर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय व प्रदेश को गौरवांवित करेंगे।
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल लंबे समय से शासन स्तर पर पत्राचार कर जनपद में तीरंदाजी संघ की स्थापना कराए जाने की मांग कर रहे थे। जिस पर शासन से इसकी मंजूरी देते हुए उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी, आईएएस ने पर्यवेक्षक के रूप में संघ के कॉलेज क्रीड़ाधिकारी डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि तीरंदाजी संघ की स्थापना होने से जनपद के छात्र/छात्राएं ओपन तीरदांजी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हो सकेंगे और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जो सुविधाएं मिलेंगी संघ द्वारा छात्र/छात्राओं को सभी सुविधाओं मुहैया कराई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि तीरदांजी संघ के गठन में संरक्षक मंडल में नेमवि प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल, जिला क्रीड़ाधिकारी रेखा रावत, अध्यक्ष प्रदीप चौबे प्रबंधक नेहरू महाविद्यालय, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन प्रबंधक आदिनाथ महाविद्यालय महर्रा, सचिव डॉ. अनिल सूर्यवंशी एसो.प्रो. नेमवि, सह सचिव राजेंद्र सिंह बुंदेला पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, कोषाध्यक्ष सौरभ यादव, प्रबंधक पहलवान गुरूदीन महाविद्यालय पनारी के अलावा सदस्यों में सुनील राजपूत, जुनैद रजा, अभिषेक कुमार आदि शामिल किए गए है। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. ओ.पी.चौधरी, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. बलराम द्विवेदी, डॉ. अवनीश त्रिपाठी, डॉ. शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ. पराग कुमार, फहीम बख्श, रवि कुमार, भरत सिंह, मिलन, राकेश प्रजापति, तरूण धोते, हर्षित -हजया, रवि चंद्रवंशी, गुलशन नामदेव, अमन धौलिया, हर्षित -हजया, पुनीत गौर, अनुष्का शर्मा, संस्कृति वैद्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दो जनपदों को तीरदांजी संघ की स्थापना की स्वीकृति दी, जिसमें सोनभद्र एवं ललितपुर जनपद शामिल है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा इस प्रतियोगिता को कराने का दायित्व नेहरू महाविद्यालय को दिया था। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के प्रति अपने लगन व रूचि को प्रदर्शित किया था। संघ की स्थापना के बाद जनपद में उत्कृष्ट खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में चयनित होकर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय व प्रदेश को गौरान्वित करेंगे।- डॉ. अवधेश अग्रवाल,प्राचार्य नेहरू महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed